अब भाजपा के ही विधायक ने स्मार्ट सिटी के कार्यों पर किए सवाल खड़े।

0
34

देहरादून – राजधानी देहरादून में बनने जा रही स्मार्ट सिटी को लेकर समय-समय पर जहां सवाल खड़े होते आए हैं,वहीं अब भाजपा के ही विधायक ने स्मार्ट सिटी के कार्यों पर सवाल खड़े कर दिए है जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वास्तव में स्मार्ट सिटी के निर्माण में कहीं ना कहीं झोल नजर आ रहा है,जिस वजह से सत्ताधारी दल के विधायक ही सवाल खड़े कर रहे हैं।

राजधानी देहरादून में स्मार्ट सिटी को लेकर जो सपना शायद दून वासियों को दिखाया गया था,उस सपने के अनुरूप स्मार्ट सिटी का निर्माण हुआ नहीं है, यही वजह है कि अब भाजपा के विधायक उस डीपीआर की बात कर स्मार्ट सिटी के निर्माण पर सवाल खड़े कर रहे हैं, जिस डीपीआर के तहत स्मार्ट सिटी का निर्माण होना था, धर्मपुर से भाजपा विधायक जो की देहरादून नगर निगम के भी मेयर रह चुके हैं, और उनके मेयर रहते ही देहरादून नगर निगम के साथ स्मार्ट सिटी को लेकर जो डीपीआर तैयार की गई थी,उस डीपीआर के तहत स्मार्ट सिटी के कई काम न होने से पूर्व मेयर और वर्तमान में भाजपा विधायक विनोद चमोली नाराज नजर आ रहे हैं,जिसको लेकर मेयर विनोद चमोली मोर्चा खोलते हुए भी नजर आ रहे हैं,और स्मार्ट सिटी के कार्यों के ऑडिट करने की जांच की मांग कर रहे हैं, साथ ही ऐसे अधिकारियों पर कार्रवाई की भी मांग कर रहे हैं,जिन्होंने डीपीआर के अनुरूप काम नहीं किया और स्मार्ट सिटी के कार्यों में लापरवाही बरती हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here