देहरादून- सिलक्यारा टनल में फंसे मजदूरों को बाहर निकालने के बाद अब विपक्ष ने सत्तापक्ष पर सवालों की बौछार शुरू कर दी है। दअरसल कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में आज संयुक्त प्रेसकॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल समेत पार्टी के तमाम अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे…कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने प्रेसवार्ता में कहा कि सिल्कयारा टनल से मजदूरों को बाहर निकालने के बाद मुख्यमंत्री खुद सारा श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं और इस घटना को ईवेंट के तौर पर पेश कर रहे हैं.. जबकि जिन ‘रैट होल माइनर्स’ और बचाव कार्यों में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिन रात मेहनत करी उनको सरकार ने पीछे कर दिया…जो कि गलत है…वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि सरकार को सिल्कयारा टनल हादसे से सबक लेना चाहिए…और पहाड़ों में अंधाधुंध निर्माण कार्यों से बचते हुए हिमालय को बचाने पर भी ध्यान देना चाहिए….हरीश रावत ने इस दौरान मजदूरों को बाहर निकालने के लिए ‘रैट होल माइनर्स’ की जमकर सराहना भी की….साथ ही उन्होने बताया कि पार्टी ने निर्णय लिया है कि सभी विधायक अपने एक एक माह का वेतन देने के साथ ही पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी इन रैट होल माइनर्स के लिए आर्थिक योगदान देंगे…पार्टी ये धनराशि रैट होल माइनर्स को सम्मान के तौर पर देगी…वही पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने अबतक संबंधित कंपनी पर कार्रवाई ना करने पर सरकार की मंशा पर सवाल उठाए… साथ ही उन्होने ऐलान किया कि भले ही वो विधायक नहीं है.. लेकिन फिर भी वह मौजूदा विधायक की भांति अपना एक माह का वेतन रैट होल माईनर्स को सम्मान के तौर पर देंगे।

