गैस रिफलिंग का भंडाफोड़
देहरादून। हल्द्वानी में गैस रिफलिंग के अवैध कारोबार का सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने भंडाफोड़ किया है, रामपुर रोड स्थित आईटीआई के पास कॉलोनी के एक गोदाम में प्रदीप जायसवाल नाम के व्यक्ति द्वारा अवैध गैस रिफिलिंग का कारोबार किया जा रहा था। जिसकी शिकायत आज सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह को मिली इसके बाद वह मौके पर पहुंची जहां उन्होंने देखा की कुछ लोगों द्वारा घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर की रिफलिंग बिल्कुल अलग ही अंदाज में की जा रही थी, पानी की मोटर के जरिए यह लोग गैस की रिफलिंग करते हैं, ऐसा पहली बार देखने को मिला है। फिलहाल बड़ी संख्या में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर रिफलिंग करने वाली पानी की तीन मोटर को पूर्ति विभाग ने कब्जे में लेते हुए सील कर दिया है। प्रशासन द्वारा अवैध तरीके से चल रहे गोदाम को भी सील किया गया है, अवैध रिफलिंग करने वाले प्रदीप जायसवाल और उसके अन्य साथी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया जा रहा है साथ ही अवैध विद्युत कनेक्शन की भी जांच की जा रही है।

