देहरादून।उत्तरकाशी, सिलक्यारा टनल में फंसे श्रमिक बंधु पुष्कर सिंह ऐरी के टनकपुर, चंपावत स्थित आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके परिजनों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने उन्हें श्रमिकों को बाहर निकालने हेतु केंद्रीय एजेंसियों एवं प्रदेश प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

