दून पुलिस की स्पा सेंटरों पर आकस्मिक चेकिंग।
अनियमितता पाए जाने 01 स्पा सेंटर के विरुद्ध की गई चालानी कार्यवाही।
देहरादून।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद में स्थित स्पा सेंटरों की आकस्मिक रूप से चेकिंग करते हुए अनियमितता पाये जाने पर स्पा सेंटरों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। उसी क्रम में आज एन्टी ह्यूमन ट्रेफिकिंग यूनिट देहरादून की टीम द्वारा स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर चौकी लक्ष्मणचौक क्षेत्र में स्थित स्पा सेण्टरों पर चेकिंग अभियान चलाया गया, चेकिंग के दौरान बॉडी एंड सोल स्पा में अनियमितता पाये जाने पर स्पा मालिक के विरुद्ध उत्तराखण्ड पुलिस एक्ट के अन्तर्गत धारा 83 तथा अन्य के विरूद्ध धारा 81 के तहत चालानी कार्यवाही की गई।तथा 11500 रुपये के चार चालान भी काटे।

