देहरादून पुलिस ने मामा-भांजा को किया गिरफ्तार

0
121

पकड़े गए आरोपियों में से एक पूर्व में सेक्स रैकेट चलाने के मुकदमे में जेल जा चुका है

देहरादून–दून के एक कारोबारी की मां के कुंडल लूटने के आरोप में रायपुर थाना देहरादून पुलिस ने मामा-भांजा को गिरफ्तार कर लिया है । पकड़े गए आरोपियों में से एक पूर्व में सेक्स रैकेट चलाने के मुकदमे में जेल जा चुका है। पुलिस ने कुंडल बरामद करने के बाद दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उनको न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने छह नंबर पुलिया के पास आरोपी स्माइल अल्वी और उसके मामा अकरम अली निवासी मोहल्ला जाफ्तागंज नजीबाबाद बिजनौर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त बाइक कब्जे में लेने के साथ ही पुलिस ने कुंडल भी बरामद किया। पूछताछ में पता चला कि दोनों ने कमजोर आर्थिक स्थिति के चलते इस वारदात को अंजाम दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here