देहरादून मे बनेगा भगवान परशुराम चौक।

0
62

 

मेयर का अभिनंदन नगर निगम देहरादून की अंतिम बोर्ड बैठक में परशुराम चौक का प्रस्ताव पास करने पर।

देहरादून।अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति के एक प्रतिनिधीमण्डल ने देहरादून नगर निगम मेयर सुनील उनियाल गामा का अभिनंदन कर उनको परशुराम जी की प्रतिमा ,फरसा व अंगवस्त्र भेंट किया।
मेयर के सहयोग से देहरादून नगर निगम की आयोजित अंतिम बैठक में देहरादून नगर में श्री परशुराम चौक बनाने का प्रस्ताव पास हुआ। प्रदेश की राजधानी में एक परशुराम चौक की मांग काफी समय से निगम व अन्य संस्थाओं से की जा रही थी।
इस निर्णय का स्वागत प्रदेश के सभी ब्राह्मण संगठनों ने किया।
अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति के संरक्षक लालचंद शर्मा ने कहा की सभी धर्मों व सम्प्रदायों का सम्मान करते हुए शासन प्रशासन को कार्य करते रहना चाहिए। मेयर ने बहुत कुशलता से निगम प्रमुख का कार्य पांच साल सम्भाला पक्ष विपक्ष के सभी पार्षदों को एक सूत्र में पिरोकर राष्ट्रीय आपदा कोविड 19 व नगर की स्वछता पर किया गया कार्य प्रशंसा योग्य रहा।ब्राह्मण समाज भी लगातार सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाए की भावना से कार्य करते हुए समाज के सभी वर्गो को ध्यान में रखते हुए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करता है। मातृ शक्ति का सम्मान करते हुए समिति में प्रमुखता से उनको सदस्य बनाया जा रहा है उनको कार्य करने के लिए देवभूमि ब्राह्मण नारी शक्ति ग्रुप के रूप में पूर्ण स्वतंत्रता से कार्य हो रहा है समाज के अन्य वर्गों को भी साथ लेने के लिए श्री हरि कथा आयोजन समिति में समाज के सभी वर्णो व वर्गो को समिति के साथ जोड़ा जा रहा है।
समिति के केंद्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने कहा की समिति लगातार परशुराम चौक व परशुराम भवन हेतु प्रयासरत रही है । परशुराम चौक कार्य हेतु मुख्यमंत्री कार्यलय व नगर निगम मेयर सुनील उनियाल से लगातार सम्पर्क कर रही थी। निगम से परशुराम चौक निर्माण का पत्र मिलने के बाद प्रमुखता से उसके निर्माण पर कार्य किया जाएगा। ब्राह्मण समाज सदैव ही एक सभ्य समाज की स्थापना मे अपना सहयोग देता आया है। श्री परशुराम जी के नाम पर बनने वाला चौक भी समाज के सभी वर्गों को समर्पित होगा।

समिति के प्रतिनिधीमण्डल में आज समिति के संरक्षक श्री पवन शर्मा,श्री एम सी शर्मा,श्रीमती आभा बडथ्वाल ब्राह्मण अग्रज श्री एस पी पाठक, अरुण कुमार शर्मा,अजय वशिष्ठ,विजय जोशी,अनुराग गौड़,अभय उनियाल,डी के शर्मा,राजेश शर्मा,संजय मिश्रा ,वासु वशिष्ठ,श्यामा बक्शी,राजेश पंत,रामगोपाल शर्मा,प्रमोद शर्मा,विक्रम शर्मा,आचार्य शशिकांत दुबे आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here