प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस प्रदेश कमेटी ने भाजपा सरकार का फूका पुतला।

0
35

बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ फूका पुतला।

देहरादून।प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस प्रदेश कमेटी ने बुधवार को भाजपा सरकार का पुतला दहन किया । देहरादून के एश्ले हाल स्थित सैकड़ो की संख्या में महानगर कांग्रेस कमेटी के नेता और कार्यकर्ताओं ने बागेश्वर में पूर्व नगर अध्यक्ष बजरंग दल द्वारा एक 15 वर्षीय नाबालिक के साथ दुष्कर्म किए जाने के मामले को उजागर किया। इस दौरान महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी ने कहा भाजपा सरकार में राज्य के अंदर लगातार महिलाओं के साथ हो रहे बलात्कार, अत्याचार , क्राइम और बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ हमने प्रदर्शन किया है।उन्होंने कहा ऐसे में विपक्ष और एक आम नागरिक होते हुए हमारा फर्ज बनता है कि हम सरकार को बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर जागृत करें। साथ ही कांग्रेस ने भाजपा नेता पर कड़ी कारवाई करने की मांग की है ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here