नरेंद्र मोदी को इस बार उत्तराखंड की तिमूर के तेल से बना इत्र भेंट किया गया।
देहरादून:- उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस बार उत्तराखंड की तिमूर के तेल से बना इत्र भेंट किया गया। इसकी खुशबू प्रधानमंत्री को इतनी पसंद आई कि उन्होंने इसके बारे में पूरी जानकारी भी ली।
उत्तराखंड एरोमेटिक प्लांट केंद्र के जरिए तिमूर के तेल से हाल ही में एक इत्र बनाया गया जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट किया गया एरोमेटिक संयंत्र केंद्र के डायरेक्टर डाक्टर निरपेंद्र चौहान ने बताया है कि तिमूर एक औषधि गुना वाली वनस्पति है। जिसको मसाले से लेकर दवा के रूप में भी प्रयोग किया जाता है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह काफी पसंद आया और उनका विस्तार से इसके बारे में बताया भी गया प्रधानमंत्री के इस इत्र को लेकर रुचि दिखाने से किसानों का भी मनोबल बढ़ेगा और इसके प्रचार प्रसार से तिमूर की ओर लोगों की जागरूकता बढ़ेगी।

