भारतीय वैश्य महासंघ देहरादून द्वारा देवी मां लक्ष्मी जी की महा आरती का किया आयोजन

0
112

देहरादून।भारतीय वैश्य महासंघ देहरादून द्वारा *राज्य स्थापना दिवस* के सुअवसर पर *अग्रकुल देवी मां लक्ष्मी जी की महा आरती एवं युग प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन जी के जीवन चरित्र की बहुत सुंदर एवं सजीव प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप दीप प्रजलन एवं गणेश वंदना के द्वारा किया गया। गणेश वंदना की प्रस्तुति *प्रसिद्ध भारत नाट्यम कलाकार सहज संगल द्वारा दी गई। सहज एक कुशल नर्तक, शिक्षक तथा कोरियोग्राफर हैं। जिन्होंने हिंदुस्तान के अलावा विदेशों में भी अपनी प्रस्तुतियां दी हैं। राज्य निर्माण की संघर्ष गाथा से लेकर उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत एवं धरोहर को समेटे हुए उत्तराखंड के विकास की झांकी नटराज डांस अकादमी द्वारा प्रस्तुत की गई। जबकि डॉ वसुंधरा द्वारा उत्तराखंड के प्रसिद्ध तीर्थ यात्रा नंदा राज यात्रा* का बहुत ही मार्मिक चित्रण किया गया। कार्यक्रम में अपने आराध्य देव भगवान राम के जन्म से लेकर विवाह तक की सुंदर झांकी प्रस्तुत की ।

इस अवसर पर राज्य सभा सांसद _ कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल _ बीजेपी नेता विनय गोयल सहित आम जनता भी मौजूद रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here