जमीनी धोखाधडी कर लोगों के पैसे हड़पने वाले 02 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार ।
देहरादून। थाना रायवाला वादी लोकेन्द्र पचांल पुत्र स्व0 धर्मपाल पचांल निवासी –चन्द्रेश्वर नगर, ऋषिकेश देहरादून द्वारा धनीराम प्रजापति पुत्र स्व0 राम प्रसाद निवासी –आर्दश ग्राम कुम्हारबाडा ऋषिकेश जिला देहरादून से भूमि क्रय करने हेतु सम्पर्क किया गया था, जिसके द्वारा वादी से खैरीखुर्द, तहसील ऋषिकेश स्थित भूमि का 01 लाख ₹ बयाना लेकर एक विक्रय अनुबन्ध पत्र संपादित किया गया। अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उक्त भूमि उसने प्यारेलाल पाण्डे से एक अनुबन्ध पत्र के माध्यम से क्रय कि गयी है, तथा सौदे की बकाया धनराशी अदा करने पर प्यारेलाल पाण्डे से विक्रय पत्र वादी के पक्ष में करवा दिया जायेगा। धनीराम को उक्त सौदे की बकाया शेष धनराशी रू 9,50,000/रू नौ लाख पचास हजार रू चैक व नकद प्राप्त करने के बाद उसके द्वारा प्यारेलाल पाण्डे के माध्यम से वादी की पत्नी रेखा पंचाल के हक में विक्रय पत्र पंजीकृत किया गया। विक्रय पत्र पंजीकृत होने के बाद जब वादी व उसकी पत्नी उक्त भूमि पर कब्जा लेने गये तो मालूम हुआ कि मौके पर उक्त भूमि किसी और की है।मुखबीर की सूचना पर आज नेपाली तिराहा के पास स्थित बस स्टैण्ड के पास से गिरफ्तार माफियाओं के विरुद्ध दून पुलिस की कार्यवाही
गिरफ्तार अभियुक्तो का नाम-पता
(1) प्यारे लाल पाण्डेय पुत्र मायाराम पाण्डेय नि0 खादरी खड़कमाफी, श्यामपुर थाना ऋषिकेश, देहरादून, उम्र – 67 वर्ष
(2) धनीराम प्रजापति पुत्र रामप्रसाद नि0 आदर्श ग्राम कुम्हारबाडा, ऋषिकेश, उम्र -55 वर्ष

