मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह की अध्यक्षता में हुई इस कैबिनेट बैठक में 20 प्रस्तावों आए हैं. वहीं धामी कैबिनेट ने ऑपरेशन सिंदूर के लिए मोदी सरकार को बधाई दी है.
धामी कैबिनेट में आये 20 प्रस्ताव
ऊर्जा विभाग में कैसे हो सकती सेवा बेहतर। upcl में व्यवस्था में सुधार को लेकर मैकेंजी की रिपोर्ट को कैबिनेट से पास।
केन्द्रीय आपदा फण्ड की राशि अब किसी भी शेड्यूल्ड बैंक में बेहतर ब्याज के लिए रखी जा सकेगी।
पशुपालन विभाग ने नई नीति आयी। बड़े पोल्ट्री फार्म बनाने की तैयारी। राज्य में 65 फॉर्म बनाने की तैयारी।
उत्तराखंड में आवारा पशु हटाने के लिए नई नीति। पशुपालन विभाग को नोडल बनाया गया। आवारा पशु हटाने के लिए गोशाला निर्माण का अधिकार अब डीएम को दिया गया।
ngo को गोशाला निर्माण के लिए 60 फीसदी सब्सिडी देने की तैयारी।
वित्त विभाग – संयुक्त आयुक्त के पद के प्रमोशन नियमावली को पास किया है
उत्तराखंड में किशोर न्याय निधि नियमावली को मंजूरी।
स्ट्रीट चिल्ड्रन पालिसी को मंजूरी
मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना की घोषणा
निराश्रित एकल महिला एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देने के लिए 75 फीसदी सब्सिडी देने की योजना को मंजूरी। 1.5 तक की सब्सिडी देने का ऐलान।
हर साल 2000 महिलाओं को स्वरोजगार देने का ऐलान
मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना का दूसरा चरण शुरू करने का फैसला।
तपोवन से कुंजापुरी रोपवे के लिए टेक्निकल पार्टनर को शामिल करने का फैसला।
उत्तराखंड में फायर सर्विसेज से जुड़े मानक में बदलाव को कैबिनेट की मंजूरी
उत्तराखंड में स्वजल विभाग से जुड़े प्रोजेक्ट को काम पूरा होने तक चलाया जाएगा।
उत्तराखंड में वर्चुअल रजिस्ट्री को मंजूरी। वर्चुअल रूप से video kyc से करने को मंजूरी
परिवहन विभाग – उत्तराखंड में ग्रीन सेस में 28 से 30 फीसदी इजाफे को कैबिनेट की मंजूरी।
धामी कैबिनेट ने ऑपरेशन सिंदूर के लिए मोदी सरकार को बधाई दी


