विधायक ‘चकराता’   प्रीतम सिंह ने आज सिलक्यारा सुरंग हादसा स्थल पहुंचकर किये जा रहे राहत व बचाव कार्यों का लिया जायज़ा।

0
33

देहरादून,उत्तरकाशी। पूर्व नेता प्रतिपक्ष व विधायक ‘चकराता’   प्रीतम सिंह ने आज सिलक्यारा सुरंग हादसा स्थल पहुंचकर किये जा रहे राहत व बचाव कार्यों का जायज़ा लिया।
उन्होंने कहा कि सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को जल्द से जल्द सकुशल बाहर निकाला जाये तथा हादसे के दोषियों पर कार्यवाही की जाये।
उत्तरकाशी की सिलक्यारा सुरंग हादसे में 41 जिंदगियां पिछले 11 दिन से फंसी हुई हैं, सरकार के साथ-साथ हमारी प्राथमिकता भी सभी श्रमिकों को जल्द से जल्द सकुशल बाहर निकाले जाने की है। सुरंग निर्माण के दौरान निर्माण एजेंसी द्वारा सुरक्षात्मक उपायों की अनदेखी किये जाने के कारण हुए हादसे के दोषियों पर सरकार कार्यवाही कब करेगी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here