सिलक्यारा टनल में राहत एवं बचाव के लिए हैवी ऑगर ड्रिलिंग मशीन चिन्यालीसौड़ हेलीपैड पहुंची।

0
63

देहरादून ,उत्तरकाशी,। उत्तरकाशी सिलक्यारा टनल में राहत एवं बचाव के लिए हैवी ऑगर ड्रिलिंग मशीन चिन्यालीसौड़ हेलीपैड पहुंची, जिन्हें जोड़ा जा रहा है। शीघ्र ही ड्रिलिंग का कार्य शुरू हो जाएगा।

 

 

इस मशीन के जरिए प्रति घंटे 5 मीटर मलबा निकला जा सकेगा।

आज शाम से इस मशीन के जरिए काम शुरू करने की कोशिश की जाएगी।

अब नॉर्वे और थाईलैंड की विशेष टीमों की मदद ली जा रही है।

रेस्क्यू टीम ने थाईलैंड की उसे रेस्क्यू कंपनी से संपर्क किया है जिसने थाईलैंड की गुफा में फंसे बच्चों को बाहर निकाला था

नॉर्वे की एन जी आई एजेंसी से भी संपर्क किया गया है जिससे सुरंग के भीतर ऑपरेशन में विशेष सुझाव लिए जा सके

भारतीय रेल, आर वी एन एल, राइट्स एवं इरकॉन के विशेषज्ञों से भी सुरंग के भीतर ऑपरेशन से संबंधित सुझाव लिए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here