थाना क्लेमेंट टाउन का मामला।
मोटरसाइकिल पर सवार दोनों व्यक्तियों की मौत।
देहरादून।थाना क्लेमेंट टाउन चौकी आशारोड़ी से लगभग 300 मीटर आगे डाट काली मंदिर की तरफ एक डंपर तथा एक मोटरसाइकिल, जिस पर दो व्यक्ति बैठे थे, की आपस में टक्कर होने तथा दुर्घटना में दोनों मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना थाना क्लेमेनटाउन को मिली। सूचना पर तत्काल चौकी प्रभारी आशा रोड़ी प्रभारी मय फोर्स के मौके पर पहुँचे तथा दोनों घायल व्यक्तियों को उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ डॉक्टर द्वारा उक्त दोनों व्यक्तियों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि दोनों व्यक्ति मजदूरी का कार्य करते थे तथा अपने कार्य के सिलसिले में हरिद्वार से देहरादून आ रहे थे। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से ट्रक लेकर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। घटना के संबंध में अग्रिम कार्रवाई प्रचलित है।
नाम पता मृतक।
1- कोसेन पुत्र मुंतज़िर निवासी नया मस्जिद सिरचंदी, थाना भगवानपुर, हरिद्वार, उम्र 26 वर्ष *(मो0सा0 चालक)*
2- सारिक पुत्र फैयाज निवासी नई मस्जिद, सरचंदी, हरिद्वार, उम्र 28 वर्ष


