Latest Uttarakhand News

Latest Uttarakhand News

देहरादून में कांग्रेस का सचिवालय कूच, मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग, पुलिस ने रोका

देहरादून में कांग्रेस का सचिवालय कूच

मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग, पुलिस ने रोका

ज्ञानेश कुमार का पुतला भी फूंका

 

देहरादून। आज यानी शुक्रवार 25 सितंबर को देहरादून में मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस ने सचिवालय कूच किया। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। सभी कांग्रेसी सचिवालय की ओर बढ़े। लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें रोक दिया।

दरअसल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता सचिवालय की ओर कूच किया। इस दौरान प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। ऐसे में कांग्रेस नेताओं को सचिवालय से पहले ही भारी पुलिस बल ने रोक दिया है।

कांग्रेस का मतदाता सूची में अनियमितता के विरोध में प्रदर्शन था बता दें कि SIR में गड़बड़ी के आरोपों के बाद कांग्रेस मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन किया।पार्टी की ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग है। इसी को लेकर नेता सड़कों पर उतरे हैं।

प्रदर्शन को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस तैनात था पुलिस ने नेताओं को बैरिकेडिंग लगा कर रोका तो वहीं प्रदर्शनकारी नेता भी बैरिकेडिंग पर चढ़कर नारेबाजी करते रहे। इससे पहले ज्ञानेश कुमार का पुतला भी फूंका गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *