एसएसपी दून के नेतृत्व में दून पुलिस को मिली बड़ी सफलता
घटना को अंजाम देने वाले 01 शातिर चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
गिरफ्तार अभियुक्त नशे का है आदि, अपनी नशे की लत को पूरा करने के लिए अभियुक्त द्वारा दिया गया था चोरी की घटनाओ को अंजाम
देहरादून। दिनांक 01 नवंबर 2026 को अलग अलग व्यक्तियों, 1- अंकित सिंह पुत्र विजय प्रताप सिंह निवासी ग्राम माजरा लक्ष्मी पैलेस होटल 2- अंशुल पालीवाल पुत्र प्रदीप पालीवाल निवासी 68 शिवालिक पुरम वसंत विहार 3- अश्वनी कुमार पुत्र नंदलाल निवासी 219 लख्खीबाग थाना कोतवाली देहरादून द्वारा थाना बसंत विहार पर आकर प्रार्थना पत्र दिये कि दिनांक 31 अक्टूबर 2026 की रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा उनकी दुकानों से ज्वैलरी, नगदी व अन्य सामान चोरी कर ले जाने के संबंध में दिया गया, जिस पर तत्काल थाना बसंत विहार पर अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 305(A)/331(2) BNS के तहत अलग अलग मुकदमे दर्ज किये गए।
लगातार हुई चोरी की घटनाओं की गंभीरता के दृष्टिगत उनके अनावरण तथा घटना में शामिल अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गए निर्देशों पर तत्काल थाना बसंत विहार पर अलग अलग टीमो का गठन किया गया। गठित टीमो द्वारा सभी घटना स्थलों का निरीक्षण कर घटनास्थल व उसके आसपास लगे लगभग 70 सीसीटीवी कैमरों को चैक करते हुए घटना में शामिल संदिग्धों के हुलिये की जानकारी प्राप्त की गई तथा प्राप्त हुलिए से मुखबिर तंत्र को अवगत कराते हुए उन्हें सक्रिय किया गया, साथ ही पूर्व में चोरी की घटनाओं में प्रकाश में आए अभियुक्तो की अद्यतन स्थिति की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस टीम द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही व अथक प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक 02 नवंबर 2026 को पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अभियुक्त सुमित उर्फ सत्यम उर्फ चीरवा को मलिक चौक के पास चोरी किए गए सामान के साथ गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह नशे का आदी है तथा पूर्व में थाना पटेल नगर से चोरी के मुकदमे में जेल गया था तथा कुछ दिन पूर्व ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। अपनी नशे की लत को पूरा करने के लिये उसके द्वारा रात्रि में मौका देखकर जीएमएस रोड स्थित अलग अलग दुकानों के ताले तोड़कर दुकानों में रखी ज्वेलरी, लैपटॉप, मोबाइल व अन्य सामान चोरी कर लिया था। अभियुक्त घटना में चोरी किए गए सामान को बेचने की फिराक मे था, पर उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त आदतन अपराधी है जो पूर्व में कई बार चोरी व अन्य आपराधिक घटनाओं में जेल जा चुका है।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-
सुमित उर्फ सत्यम उर्फ चीरवा पुत्र रामकृपाल निवासी देहराखास, थाना पटेल नगर, देहरादून, उम्र- 22 वर्ष
बरामदगी
1- ब्लैक एसर का लैपटॉप – 01
2- वीवो कंपनी के सिल्वर व ब्राउन रंग के मल्टीमीडिया फोन – 02
3- पायल सफेद धातु – 01 जोड़ी
4- चैन सफेद धातु – 01
5- नगदी – 4300/- ₹
पुलिस टीम :-
1- उ०नि० सुनील नेगी, चौकी प्रभारी इंदिरानगर
2- अ०उ०नि० गंभीर सिंह राणा
3- हे०का० जितेंद्र कुमार
4- का० हेमवती नंदन
5- का० दीपक
6- का० विपिन
7- का० शार्दूल
8- का० नीरज






Leave a Reply