Latest Uttarakhand News

Latest Uttarakhand News

अमित शाह के दौरे को लेकर भाजपा में उत्साह:सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल

 

देहरादून । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 6 नवंबर को प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे को लेकर राजधानी देहरादून में तैयारियां तेज हो गई हैं। गृह मंत्री के दौरे को लेकर शासन-प्रशासन अलर्ट मोड पर है, तो वहीं भाजपा संगठन भी इस कार्यक्रम को भव्य बनाने में जुटा हुआ है अमित शाह के दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कहा कि गृह मंत्री के दौरे के दौरान कुछ सरकारी कार्यक्रमों के साथ एक जनसभा भी प्रस्तावित है, जिसकी तैयारियां लगातार की जा रही हैं।महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल कहा कि जब भी अमित शाह उत्तराखंड आते हैं, पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होता है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए उनका यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है।
महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कहा कि अमित शाह जनसभा के माध्यम से कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश देंगे और आने वाले चुनावों के लिए संगठन को मजबूत करने का संदेश देंगे। और कहा कि   अमित शाह बड़े निर्णय लेने और उन्हें जमीन पर उतारने का सामर्थ्य रखते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि गृह मंत्री के दौरे से प्रदेश भाजपा को बड़ा लाभ मिलेगा।

महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में महानगर देहरादून की सभी विधानसभा रायपुर राजपुर धरमपुर कैंट एवं मसूरी विधानसभा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह  के देहरादून आगमन को लेकर बैठक ली।
बैठक में महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने सभी को अवगत कराया की 6 नवंबर को देश के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के देवभूमि उत्तराखंड आगमन एवं लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा रैली होने जा रही हैं।

महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने पदयात्रा रैली को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए संगठनात्मक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की । उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का आगमन प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए गौरव का विषय है। यह पदयात्रा लोकतांत्रिक मूल्यों, सुशासन और जनहित के प्रति भारतीय जनता पार्टी की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करेगी।

आज देश का लोकतंत्र देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत हाथों में है। कांग्रेस पार्टी लगातार समाज में एक भ्रम की स्थिति पैदा करते हुए देश के युवाओं को देश की जनता को बरगलाने का काम कर रही है। जो कि देश विरोधी इरादे के साथ समाज को पूर्ण रूप से भ्रमित करती आ रही है। जेनजी के नाम पर युवाओं को देश के प्रति विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए समय-समय पर विरोध कर अराजकता का माहौल पैदा कर रहे हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *