किराएदारों का सत्यापन न कराने वाले 27 मकान मालिकों के पुलिस एक्ट में किए चालान।

संधिक्त व्यक्तियों के विरुद्ध दून पुलिस का अभियान जारी।

सेलाकुई क्षेत्र में पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले मकान मालिकों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत की कार्यवाही।

किराएदारों का सत्यापन न कराने वाले 27 मकान मालिकों के पुलिस एक्ट में किए चालान।

देहरादून।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशानुसार संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश हेतु जनपद में व्यापक स्तर पर चेकिंग/ सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में  सेलाकुई पुलिस द्वारा सेलाकुई क्षेत्र में निवासरत बाहरी व्यक्तियों/ किरायेदारो के सत्यापन हेतु सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 27 मकान मालिकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए उनका पुलिस एक्ट के तहत चालान कर 2,70,000/- रुपए का जुर्माना किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *