दून पुलिस ने धर दबोचा एटीएम मशीनो में छेडछाड कर फ्राड करने वाले 03 शातिर अभियुक्तों को।

0
127

 

एटीएम मशीनो में छेडछाड कर फ्राड करने वाले 03 शातिर अभियुक्तों को दून पुलिस ने धर दबोचा।

एटीएम व रीसाइक्लर मशीनो में धोखाधडी कर आम जनमानस की मेहनत की कमाई का गबन करने वाले 03 वांछित अभियुक्तों को थाना पटेलनगर पुलिस ने रायबरेली उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार।

अभियुक्तों के कब्जे से गबन की गई 04 लाख रू0 की धनराशि बरामद।

विभिन्न बैंको के एटीम/रीसाइक्लर मशीनो में पैसा जमा करने वाली कम्पनी में कार्यरत थे सभी अभियुक्त।

 

देहरादून । सुधाकर ढौंडियाल शाखा प्रबन्धक सी0एम0एस0 इन्फोसिस लि0 14 सी इन्द्रप्रस्थ नियर अम्बीवाला गुरुद्वारा थाना नेहरु कालोनी जनपद देहरादून द्वारा एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि हमारी कम्पनी सी0एम0एस0 इन्फोसिस सिस्टम लि0 विभिन्न बैंको के ए0टी0एम0 व रिसाईक्लर मे पैसा निकालने व जमा करने का काम करती है बैंक मे काम करने वाले परवीन मौर्य, शिवम, गौरव कुमार, ऋषभ की मित्रता मनोज यादव, अंकित यादव , अजय प्रताप सिह निवासीगण उमरी थाना जगतपुर जिला रायबरेली से थी उपरोक्त सभी व्यक्ति आपस मे मिलते जुलते रहते थे इन सभी के द्वारा आपराधिक षडयन्त्र करके अनुचित लाभ प्राप्त करने हेतु बैंक ऑफ बडोदा पटेलनगर से अलग-अलग तिथियो मे कुल 49,88,400/-रु0 रिसाईक्लर मशीन से चोरी करके गबन कर लिये है
प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा धनराशि की यथाशीघ्र बरामदगी हेतु पुलिस टीम गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। गठित पुलिस टीम द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए अभियुक्तगणो के छिपने के सभी सम्भावित ठिकानो पर दबिश दी गई। जिसके  17-12-23 को मुखबिर के माध्यम से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा 03 अभियुक्तों 01-प्रवीण मौर्य 2-शिवम सिह व 3-अंकित यादव को भैदपुर पुलिया के पास रायबरेली उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से धोखाधडी से गबन किये गये 4,00000/-(चार लाख रुपये) की नगदी बरामद की गई। शेष धनराशि के विषय में जानकारी करने पर अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा धनराशि को आपस में बांट लिया गया था तथा शेष कुछ धनराशि हमारे अन्य साथियों के पास है। गिरफ्तार अभियुक्तगणो को ट्राँजिट रिमाण्ड प्राप्त कर नियमानुसार देहरादून लाया गया, शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास जारी हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों को समय से मां0 न्यायायल के समक्ष पेश किया गया।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
1-प्रवीण मौर्य पुत्र गयादीन निवासी भैदपुर थाना भदोखर जिला रायबरेली उत्तर प्रदेश उम्र 21 वर्ष ।
2-शिवम सिह पुत्र जगत बहादुर सिह निवासी ग्राम जलसेरा थाना जिला रायबरेली उत्तर प्रदेश उम्र 24 वर्ष ।
3-अंकित यादव पुत्र शत्रुघन निवासी पुरे धनेऊ पो0 दोहरी थाना दीह जिला रायबरेली उत्तर प्रदेश उम्र-31 वर्ष ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here