निवर्तमान पार्षद पर हमला करने वाले 03 नफर अभियुक्तो को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

 

 

निवर्तमान पार्षद महिपाल धीमान पर हमला करने वाले तीन अभियुक्त गिरफ्तार

देहरादून।13.12.2023 को वादी महिपाल धीमान पुत्र स्व0 रुपराम धीमान निवासी 79/1 भण्डारीबाग विश्वकर्मा कालोनी कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून द्वारा थाना पटेलनगर पर एक प्रार्थना पत्र दिया कि दि0 13-12-2023 की सुबह को मुझे सूचना मिली कि कुछ लोग दून मेडिकल कॉलेज के सामने स्थित मेरे प्लॉट पर कब्जा कर दिवार कर रहे है जिस पर मै अकेला तुरन्त अपने प्लॉट पर पंहुचा तो मौके पर सालिक राम , मुकुल पुत्र सालिक राम , शुभम पुत्र हरिराम व अन्य 20 व्यक्ति मौजूद थे जब मैने उक्त व्यक्तियो द्वारा किये जा रहे दिवार के काम का विरोध किया गया तो उक्त सभी व्यक्तियो द्वारा एक राय होकर मुझ पर लाठी डण्डो से हमला किया गया जिससे मुझे काफी गम्भीर चोटे आयी है और मेरे सामने के दो दाँत भी टूट गये है

मामले में कोतवाली पटेलनगर पुलिस टीम द्वारा लगातार अभियुक्त गणो के मस्कन व सम्भावित ठिकानो पर दबिश देकर आज दिनांक 19-12-2023 को 03 नफर अभियुक्त गण 1-सालिक राम 2-मुकुल 3-शुभम जायसवाल को पथरीबाग पैट्रोल पम्प के सामने से अंतर्गत धारा 147/506/427/365/326 भादवि गिरफ्तार किया गया जिन्हे आज नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार सुद्धोवाला भेजा गया।

नाम पता अभियुक्त

1-सालिकराम जायसवाल पुत्र स्व0 राम मिलन निवासी 424 पूर्वी पटेलनगर स्वास्तिक रेस्टोरेन्ट दून मेडिकल कॉलेज थाना कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून उम्र 54 वर्ष ।
2-मुकुल जायसवाल पुत्र सालिकराम जायसवाल निवासी 424 पूर्वी पटेलनगर स्वास्तिक रेस्टोरेन्ट दून मेडिकल कॉलेज थाना कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून उम्र 28 वर्ष ।
3-शुभम जायसवाल पुत्र हरि राम जायसवाल निवासी निवासी 424 पूर्वी पटेलनगर स्वास्तिक रेस्टोरेन्ट दून मेडिकल कॉलेज थाना कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून उम्र 30 वर्ष ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *