Latest Uttarakhand News

Latest Uttarakhand News

हल्द्वानी बाल संप्रेक्षण गृह की किशोरी द्वारा विभागीय अधिकारियों पर लगाये गए दुष्कर्म के आरोप पाए गए झूठे

 

हल्द्वानी बाल संप्रेक्षण गृह की किशोरी द्वारा विभागीय अधिकारियों पर लगाये गए दुष्कर्म के आरोप पाए गए झूठे

अनुसेवक और होमगार्ड के निलंबन को किया गया निरस्त-रेखा आर्या
देहरादून: विगत दिनों हल्द्वानी स्थित सम्प्रेषण गृह में रह रही किशोरी ने विभागीय अधिकारियों पर अपने साथ दुष्कर्म की जानकारी दी गई जिसके बाद विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने विभागीय स्तर पर एक जांच कमेटी का गठन किया गया,साथ ही सम्प्रेषण गृह में कार्यरत अनुसेवक और होमगार्ड को तत्काल प्रभाव से निलंबित भी किया गया।वहीं पूरे मामले की पुलिस के स्तर से भी सम्पूर्ण जांच की जा रही थी।

विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे मामले की महिला कल्याण विभाग व पुलिस विभाग के द्वारा जांच की गई जिसमे उक्त किशोरी द्वारा अपने साथ दुष्कर्म किये जाने की घटना की बात पूरी तरह से झूठी निकली।जिसपर आज महिला कल्याण विभाग ने संप्रेक्षण गृह की महिला कर्मचारी दीपा और गंगा को निर्दोष पाते हुए दोनों की नियुक्ति को बहाल कर दिया है।

साथ ही मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि संप्रेषण गृह में रह रही किशोरी अपने घर जाना चाहती थी जिसके लिए उसके द्वारा दुष्कर्म की यह पूरी झूठी कहानी रची गई थी।किशोरी की मेडिकल रिपोर्ट में भी दुष्कर्म की कोई पुष्टि नही हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *