Latest Uttarakhand News

Latest Uttarakhand News

कांग्रेस ने निकाली अंकिता भंडारी न्याय यात्रा।

कांग्रेस पार्टी ने अंकिता भंडारी न्याय यात्रा जो की हाथीबड़खला चौक से लेकर गांधी पार्क तक निकाली गई

कांग्रेस पार्टी सरकार से गुहार लगा रही है की अंकिता हत्याकांड में न्याय मिल सके

VIP का नाम बताएं जिसको सरकार बचाने में लगी हुई है

Dehradun।आज कांग्रेस पार्टी ने अंकिता भंडारी न्याय यात्रा जो की हाथीबड़खला चौक से लेकर गांधी पार्क तक निकाली गई जिस में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद रहे जिसको लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि आज जो कांग्रेस पार्टी के द्वारा अंकिता भंडारी न्याय यात्रा निकाली गई है वह तमाम अन्य लड़कियों को भी समर्पित है जिनके साथ शोषण प्रदेश में किया गया और जिनको न्याय अभी तक प्राप्त नहीं हुआ साथ ही उन्होंने भाजपा सरकार से यह सवाल पूछा की सरकार उसे VIP का नाम क्यों नहीं बता रही है साथ ही उसको बचाने में क्यों लगी है क्योंकि वह इंसान कहीं ना कहीं सत्ता में बैठी भाजपा सरकार का प्रमुख प्रतीत व्यक्ति है जिसकी वजह से सरकार अंकिता भंडारी हत्याकांड में सारे सबूत को मिटाने में लगी हुई है जिसके तहत रिसोर्ट के कर्मचारी ने खुद कोर्ट में यह कबूल किया कि उसको रिजॉर्ट तोड़ने का आदेश मिले जोक जो कि अपने आप में एक सवाल सरकार की कार्य प्रणाली को दर्शाता है साथ ही बड़ा तथ्य यह भी है कि अंकिता वह आखरी मैसेज जिसमें उसने यह लिखा था की कोई रिसोर्ट में VIP आ रहा है जिसके लिए उसको स्पेशल सर्विस प्रधान करने का आदेश दिया गया था और कांग्रेस पार्टी सरकार से सिर्फ इतनी गुहार लगा रही है की अंकिता हत्याकांड में न्याय मिल सके और उस VIP का नाम बताएं जिसको सरकार बचाने में लगी हुई है.

इस यात्रा मे नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य,पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत,प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली ,मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि,महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ,प्रदेश प्रवक्ता दीप वोहरा,देवेंद्र बटोला ,संजय सिंघल, रकित वालिया,जतिन हांडा,विकास नेगी,मनीष नागपाल,मोहन काला, प्रदेश सचिव गीताराम जायसवाल सहित बड़ी संख्या में पार्षदगण और वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *