नगर निगम में जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र अनुभाग में लगातार 7 घंटे होगा काम।

नगर निगम का जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र अनुभाग अब लंच टाइम में नहीं होगा बंद।

देहरादून नगर निगम की अच्छी पहल।

एंकर :- नगर निगम का जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र अनुभाग अब लंच टाइम में बंद नहीं होगा अनुभाग के कर्मचारी दो शिफ्ट में लंच के लिए जाएंगे इस संबंध में स्वास्थ्य अनुभाग ने पत्र जारी कर इस व्यवस्था को लागू करने के निर्देश दिए हैं मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खन्ना ने बताया कि नगर निगम के जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र अनुभाग में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक प्रमाण पत्र के लिए भीड़ लगी रहती है इस बीच दोपहर 1.30 से 2:00 बजे तक लंच टाइम होने तक काम बंद रहता है इस दौरान लोग 1 घंटे तक नगर निगम परिसर में ही इंतजार करते हैं इससे कुछ लोगों को लौटना भी पड़ता था उन्होंने बताया कि इसकी लंबे समय से शिकायत मिल रही थी जिसको देखते हुए स्वास्थ्य
अनुभाग की ओर से बुधवार से अनुभाग में नई व्यवस्था लागू कर दी है अब अनुभाग के कर्मचारी दो शिफ्ट में लंच करने जाएंगे लंच टाइम के दौरान अनुभाग को बंद नहीं रखा जाएगा यानी उस समय भी काम होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *