Latest Uttarakhand News

Latest Uttarakhand News

नाले से मिली लाश गाँव मे फैली सनसनी।

 

गांव में 54 वर्षीय व्यक्ति की लाश नाले में मिली।

पुलिस फोर्स तथा फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची।
देहरादून/रुड़की।मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के गाँव मोहम्मद पुर जट्ट के एक नाले में खून से लरपथ लाश मिलने से पूरे गाँव मे सनसनी फैल गई सूचना पाकर एस पी देहात रूड़की सी ओ से लेकर कप्तान तक मोके पर पहुंचे और मामले की गंभीरता से जाँच में जुट गए।
पुलिस कप्तान परमेन्द्र सिंह डोभाल ने बताया कि आज सुबह पुलिस को गाँव के नाले में शव पड़े होने की सूचना मिली जिसके बाद तत्काल पुलिस फोर्स मोके पर पहुँची साथ ही फॉरेन्सिक टीम ने भी मौके का जायज़ा लेते हुए ज़रूरी कार्यवाही की और उन्होंने यह भी बताया कि 54 वर्षीय व्यक्ति की किसी धारदार हथियार से हत्या की गई है जिसके बाद व्यक्ति के शव को नाले में डाल दिया गया जिसका नाम रमेश बताया गया हैं।वही पुलिस गहनता से पूरे मामले की जाँच कर रही है और विभिन्न धाराओं में अज्ञात लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की  जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *