सभी 6 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।
प्रोपर्टी के लालच में जोगेंद्र के बेटे ने शूटरों के साथ मिलकर उनकी हत्या करवा दी
Dehradun/रूड़की। रूड़की गंग नहर कोतवाली क्षेत्र के पनियाला रोड पर स्तिथ जोगिंदर की उसी के आवास पर 27 दिसम्बर 2023 में बदमाशो ने हत्या कर दी थी जिसका खुलासा हरिद्वार से रूड़की पहुँचे एस एस पी परमेन्द्र सिंह डोभाल ने किया
पुलिस कप्तान ने जोगिंदर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि प्रोपर्टी के लालच में जोगेंद्र के बेटे ने शूटरों के साथ मिलकर उनकी हत्या करवा दी थी जिसके बाद पुलिस ने तमाम अधिकारियों और सी आई यू की टीम ने मिलकर इस हत्याकांड का खुलासा किया । पुलिस ने बताया कि कम से कम 1000 सीसीटीवी कैमरे चैक किए गए इस वारदात में सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया साथ ही हत्या में उपयुक्त हथियार भी बरामद किए गय। पुलिस के मुताबिक अपने पिता के द्वारा रोक टोक करने पर उसने इस काम को अंजाम दिया था क्योंकि आरोपी को कई तरह के नशे की लत पड़ चुकी थी और इसी के चलते उसके पिता उससे नाराज़ रहते थे।


