Latest Uttarakhand News

Latest Uttarakhand News

सरकार द्वारा संवैधानिक मूल्यों की लगातार उपेक्षा किये जाने को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने की राज्यपाल से मुलाकात।

Dehradun।  कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में नेता प्रतिपक्ष  यशपाल आर्य के नेतृत्व में आज कांग्रेस विधानमंडल दल के साथ सरकार द्वारा संवैधानिक मूल्यों की लगातार उपेक्षा किये जाने पर  सत्रावसान किये बिना ही विशेष सत्र के नाम पर प्रश्नकाल, अविलम्बनीय लोक महत्व की सूचनाओं को स्थगित किये जाने के अवैधानिक कृत्यों के विरोध में   राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट कर ज्ञापन के माध्यम से निवेदन किया कि संवैधानिक मूल्यों की रक्षा हेतु सरकार को निर्देशित करने की कृपा करेंगें।

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य , उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, विधायक राजेन्द्र भंडारी,  हरीश धामी, ममता राकेश , फुरकान अहमद, तिलक राज़ बेहड़, मदन सिंह बिष्ट, मनोज तिवारी, विक्रम सिंह नेगी,  आदेश सिंह चौहान, गोपाल सिंह राणा, खुशहाल सिंह अधिकारी व वीरेंद्र जाती मौजूद रहे।ज्ञापन की प्रति संलग्न।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *