Latest Uttarakhand News

Latest Uttarakhand News

मुन्नाभाई चढ़ा दून पुलिस के हत्थे।

 

SSC की MTS की परीक्षा में अपनी जगह दूसरे को भेजने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने राजस्थान से किया गिरफ्तार।

अभियुक्त पिछले 08 माह से चल रहा था फरार।

Dehradun।दि0- 15-06-2023 को पीड़ित विकास रस्तोगी पुत्र राजेन्द्र कुमार रस्तोगी की तहरीर बावत अकेडमी ऑफ मैनेजमेन्ट स्टडीज् इन्स्टीट्यूट निकट नन्दा की चौकी प्रेमनगर देहरादून में SSC की MTS द्वितीय पाली में सम्पन्न हुई परीक्षा के लिए प्रवेश द्वार पर चेकिंग के दौरान उम्मीदवार अशोक मीणा पुत्र सुगन लाल मीणा निवासी- कोली पाड़ा थाना- मासलपुर जिला करौली, राजस्थान के स्थान पर अभियुक्त विवेक कुमार मण्डल पुत्र स्व० प्रकाश प्रसाद निवासी-ग्राम भवानी विगहा पो० अपसढ़, थाना वारिसलिगंज, जिला नवादा बिहार को उम्मीदवार अशोक मीणा के फर्जी आधार कार्ड, जिस पर एडिटिंग कर अभियुक्त विवेक कुमार मण्डल की फोटो लगी थी, के साथ परीक्षा देने के लिए प्रवेश करते पकड़ा जाने के आधार पर थाना प्रेमनगर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था, जिसमें अभियुक्त अशोक मीणा पुत्र सुगन लाल मीणा निवासी-उपरोक्त पिछले 08 महीने से वांछित/फरार चल रहा था।

अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अलग-अलग पुलिस टीमें गठित कर आवश्यक निर्देश दिये गये, जिसके क्रम में गठित टीम द्वारा लगातार मुखबिर तत्रं को सक्रिय किया गया। इलेक्ट्रानिक संर्विलांस की सहायता से अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार उसके सम्भावित स्थानों पर दबिशें दी जा रही थी। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप मुखबिर की सूचना पर गठित पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त अशोक मीणा पुत्र सुगन लाल मीणा निवासी-उपरोक्त को जयपुर राजस्थान से गिरफ्तार किया गया।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:

अशोक मीणा पुत्र सुगन लाल मीणा निवासी- कोली पाड़ा थाना- मासलपुर जिला करौली, राजस्थान।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *