चारधाम यात्रा का विधिवत रूप से हुआ आगाज
कपाट खुलने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रहे मौजूद
आज ही गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के भी खुलेंगे कपाट
सुबह 10 बजकर 29 मिनट में यमुनोत्री धाम के खुलेंगे कपाट
जबकि दोपहर 12 बजकर 25 मिनट में गंगोत्री धाम के खुलेंगे कपाट
12 मई को बद्रीनाथ धाम के खुलेंगे कपाट
Dehradun :- केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी। आज विधि-विधान से सुबह 07 बजे केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए।
देर शाम तक 16 हजार से अधिक श्रद्धालु भी पहले दिन बाबा केदार के दर्शन के लिए केदारपुरी पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर मौजूद रहेंगे। 10 मई को सुबह 07 बजे केदारनाथ धाम के कपाट खुले , जबकि यमुनोत्री धाम के कपाट सुबह 10.29 बजे और गंगोत्री धाम के कपाट 12.25 बजे खुलेंगे। बदरीनाथ धाम के कपाट 12 मई को सुबह 06 बजे खुलेंगे।
बृहस्पतिवार सुबह बाबा केदार की पंचमुखी डोली गौरीकुंड से केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुई। अपराह्न तीन बजे केदारनाथ धाम पहुंची। बाबा केदार की डोली के साथ हजारों श्रद्धालुओं भी केदारपुरी पहुंच गए। इस दौरान श्रद्धालुओं के जयकारों और सेना के बैंड की धुन से केदारनाथ धाम गूंज उठा। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने पंचमुखी डोली के केदारनाथ धाम में पहुंचने पर अगवानी की। मां गंगा की डोली मुखबा से गंगोत्री धाम के रवाना हो गई है। शुक्रवार सुबह डोली धाम पहुंचेगी। वहीं, मां यमुना की डोली शुक्रवार सुबह खरशाली गांव से धाम के लिए रवाना होगी।
भव्य रूप से सजाए गए मंदिर
केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम को फूलों से भव्य रूप से सजाया गया है। केदारनाथ मंदिर को 20 क्विंटल से अधिक फूलों से सजाया गया है। धाम में दर्शन के लिए इस बार श्रद्धालु आस्था पथ से जाएंगे। आस्था पथ पर बैठने के लिए बेंच की व्यवस्था है। साथ ही बारिश व बर्फबारी से बचने के लिए रेन शेल्टर बनाया गया।
इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनकी पत्नी गीता धामी साथ ही bktc के अध्यक्ष अजेंद अजय तथा समस्त श्रद्धालु मौजूद रहे।
22 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके पंजीकरण
चारधाम यात्रा के लिए अब तक 22 लाख से अधिक श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं। पंजीकरण के आंकड़े को देखते हुए इस बार भी प्रदेश सरकार को चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं का नया रिकॉर्ड बनने की उम्मीद है।
बीते वर्ष चारधाम यात्रा में आए तीर्थयात्रियों की संख्या
धाम तीर्थयात्रियों की संख्या
केदारनाथ 19,61,025
बदरीनाथ 18,34,729
गंगोत्री 9,05,174
यमुनोत्री 7,35,244
हेमकुंड साहिब 1,77,463
कुल संख्या 56,13,635

