Latest Uttarakhand News

Latest Uttarakhand News

राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन के लिए खेल मंत्री रेखा आर्या ने उत्तरांचल ओलंपिक संघ के पदाधिकारियों साथ की बैठक

 

खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया, ट्रेनिंग कैंप सहित उनसे जुड़े कई विषयों पर हुई विस्तार से चर्चा।

खिलाड़ियों की परफेक्ट ‘हैंड होल्डिंग’ के लिए विदेशी कोच भी कराए जाएंगे उपलब्ध, प्रदेश के हर जनपद से निकाली जाएगी ‘टॉर्च रिले’।

देहरादून: खेल मंत्री रेखा आर्या ने सोमवार को 38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारी को लेकर उत्तरांचल ओलंपिक संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक की और अनेक विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

इस बैठक में खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया और उनके कैंप पर संघ के साथ विमर्श किया गया। संघ के अनुसार चयनित खिलाड़ियों का पहला कैंप इसी महीने की 26 तारीख से शुरू होगा और भविष्य में इसका विस्तार किया जाएगा।

बैठक में खिलाड़ियों के लिए उत्कृष्ट कोच मुहैया करवाने पर भी सर्वसम्मति बनी और तय किया गया कि कोच चाहे देश के भीतर के हों या विदेश से हों, उनको खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। खेल मंत्री रेखा आर्या ने हमारे हर खिलाड़ी कि सही से ‘हैंड होल्डिंग’ हो इसके लिए सरकार किसी प्रकार की कोई कमी नहीं छोड़ेगी।

आज की बैठक में यह भी तय किया गया कि राष्ट्रीय खेलों से पहले प्रदेश के सभी जनपदों में ‘टॉर्च रैली’ निकाली जाएगी और ज़्यादा से ज़्यादा खिलाड़ियों और लोगों को इस से जोड़ा जाएगा।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन के लिए हर स्तर पर उत्तरांचल ओलंपिक संघ को सहयोग दिया जा रहा है और हम सभी के साझा प्रयास यही हैं कि बेहतरीन खिलाड़ी प्रदेश में तैयार किए जाएंगे। हम उत्तराखण्ड को खेलों में सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हैं और हम प्रदेश के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य हेतु संकल्पित हैं।

इस बैठक में प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा, निदेशक खेल प्रशांत आर्य, उत्तरांचल ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेश नेगी, सीईओ चेतन गुरुंग, महासचिव डी के सिंह, ट्रेज़रर महेश जोशी, सदस्य प्रमोद चौधरी सहित खेल विभाग के अन्य आला अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *