बदमाश व पुलिस के बीच मुठभेड़,10000 का इनामी बदमाश घायल एसएसपी द्वारा अस्पताल पहुंचकर बदमाश के बारे में ली जानकारी

0
74

बदमाश लंबे समय से गौकशी के अपराधों में लिप्त रहा है।

मुठभेड़ में घायल बदमाश थाना प्रेमनगर का 10000 का इनामी बदमाश है।

एसएसपी द्वारा चिकित्सालय पहुंचकर बदमाश के बारे मैं जानकारी ली गई।

देहरादून। चौकी झाझरा द्वारा सिटी कंट्रोल को बताया गया कि सिंहनीवाला में चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल चालक बदमाश द्वारा पुलिस पर फायरिंग कर सहसपुर की तरफ भागा है सिटी कंट्रोल द्वारा सभी चेक पोस्ट आउट पोस्ट को चेकिंग हेतु अलर्ट किया गया

वही शेरपुर निर्माणाधीन हाईवे के पास बदमाश व पुलिस के बीच मुठभेड़ सहसपुर,प्रेमनगर पुलिस व बदमाश के बीच फायरिंग होने पर मौके की घेराबंदी करी गई मुठभेड़ में बदमाश घायल हो गया

वही रात में एसएसपी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए थे।घायल बदमाश को पुलिस द्वारा तत्काल उपचार हेतु प्राथमिक चिकित्सालय सहसपुर लाया गया।
मौके पर घायल बदमाश के कब्जे से 315 बोर देसी तमंचा,जिंदा कारतूस,खोखा राउंड व डिस्कवर मोटरसाइकिल बरामद की गई।

मुठभेड़ में घायल बदमाश थाना प्रेमनगर का 10000 का इनामी बदमाश है जो कि गौकशी के अपराध में वांछित है जिसके विरुद्ध थाना प्रेम नगर पर मु०अ०सं० 158/2024 धारा 5/11(1) उत्तराखण्ड गौ वंश संरक्षण अधिनियम 2007 पंजीकृत है।

घायल/10000 के इनामी बदमाश का नाम पता

युसुफ पुत्र युनूस निवासी खेडी शिकोहपुर, थाना भगवानपुर, हरिद्वार

बदमाश के अन्य अपराधों के बारे में भी जानकारी की जा रही है
बदमाश लंबे समय से गौकशी के अपराधों में लिप्त रहा है वहीं एसएसपी द्वारा चिकित्सालय पहुंचकर बदमाश के बारे मैं जानकारी ली गई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here