Latest Uttarakhand News

Latest Uttarakhand News

सचिव पेयजल शैलेश बगोली ने विकासखण्ड गैरसैंण की सारेग्वाड पेयजल योजना एवं भैंसवाडासैंण पेयजल योजना का निरीक्षण किया

 

ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि यहां पर सभी घरों में कनेक्शन एवं पेयजल सुचारू रूप से हैं।

देहरादून। चमोली,सचिव पेयजल शैलेश बगोली ने बुधवार को विकासखण्ड गैरसैंण की सारेग्वाड पेयजल योजना एवं भैंसवाडासैंण पेयजल योजना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ संवाद भी किया। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि यहां पर सभी घरों में कनेक्शन एवं पेयजल सुचारू रूप से हैं।

सचिव शैलेश बगोली ने ग्राम समिति से एक फिटर नियुक्त कर योजना को हस्तान्तरित करने के साथ ही रख-रखाव करने हेतु प्रेरित भी किया।

निरीक्षण के दौरान पेयजल निगम के मुख्य अभियन्ता (गढ़०), अधीक्षण अभिन्ता, निर्माण मण्डल, गोपेश्वर एवं सम्बन्धित विभाग के अधिकारी एवं ब्लाक प्रमुख गैरसैंण शशि सौरियाल एवं ग्राम प्रधान, सारेग्वाड़ शिबुली देवी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *