यूजेवीएन लिमिटेड निदेशक मंडल की बैठक संपन्न, कई अहम निर्णय लिए गए

0
57

 

आगामी तीन वर्षों के बिजनेस प्लान को भी निदेशक मंडल ने मंजूरी देते हुए 11 वृहद परियोजनाओं के वर्ष 2028 तक के टैरिफ प्लान को भी स्वीकृति प्रदान कर दी है: डॉ. संदीप सिंघल

यूजेवीएन लिमिटेड में उपनल के माध्यम से आउटसोर्स पर कार्योजित कार्मिकों हेतु विशेष ऊर्जा भत्ते तथा रात्रि पाली भत्ते की दरों में वृद्धि के प्रस्ताव को भी निदेशक मंडल द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गई है: डॉ. संदीप सिंघल

देहरादून। दिनांक 26 नवंबर 2024 को यूजेवीएन लिमिटेड के निदेशक मंडल की 123वीं बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य सचिव, उत्तराखंड शासन एवं अध्यक्ष, यूजेवीएन लिमिटेड राधा रतूड़ी द्वारा की गई।

इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रबंध निदेशक डॉ. संदीप सिंघल ने बताया कि बैठक में निदेशक मंडल द्वारा सीमांत जनपद पिथौरागढ़ की मुनस्यारी तहसील में गोरी गंगा नदी पर प्रस्तावित 120 मेगावाट की सरकारीभ्योल रूपसियाबगड़ जल विद्युत परियोजना के निर्माण से संबंधित सिविल एवं हाइड्रो मैकेनिकल कार्यों के विभिन्न पैकेजों को स्वीकृति प्रदान की गई। साथ ही केंद्रीय जल आयोग एवं विश्व बैंक की सहायता से चलाई जा रही बांध पुनर्वास एवं पुनरोद्धार परियोजना के तृतीय चरणों के कार्यों हेतु भी निदेशक मंडल द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इसके अंतर्गत इछाड़ी तथा मनेरी बांधों के साथ ही डाकपत्थर, आसन, वीरभद्र तथा जोशियाड़ा बैराजों पर अवशेष कार्य कराए जाने हैं।

डॉ. सिंघल ने बताया कि निदेशक मंडल द्वारा 30 मेगावाट की कुल्हाल जल विद्युत परियोजना के नवीनीकरण, उच्चीकरण एवं पुनरोद्धार (Renovation , Modernization & Up-Gradation) के कार्यों की विस्तृत परियोजना आख्या (Detailed Project Report) को भी मंजूरी दे दी गई है। इसके अतिरिक्त निगम के आगामी तीन वर्षों के बिजनेस प्लान को भी निदेशक मंडल ने मंजूरी देते हुए 11 वृहद परियोजनाओं के वर्ष 2028 तक के टैरिफ प्लान को भी स्वीकृति प्रदान कर दी है। डॉ. सिंघल ने बताया कि कर्मचारी हित में फैसला लेते हुए यूजेवीएन लिमिटेड में उपनल के माध्यम से आउटसोर्स पर कार्योजित कार्मिकों हेतु विशेष ऊर्जा भत्ते तथा रात्रि पाली भत्ते की दरों में वृद्धि के प्रस्ताव को भी निदेशक मंडल द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

बैठक में मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन एवं अध्यक्ष यूजेवीएन लिमिटेड राधा रतूड़ी, सचिव ऊर्जा डॉ. आर. मिनाक्षी सुंदरम, स्वतंत्र निदेशक इंदू कुमार पांडे, बी.पी.पांडे, सी.एम.वासुदेव, पराग गुप्ता तथा राजकुमार के साथ ही प्रबंध निदेशक यूजेवीएन लिमिटेड डॉ. संदीप सिंघल तथा पूर्णकालिक निदेशक सुरेश चंद्र बलूनी व विनय मिश्रा आदि ने प्रतिभाग किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here