Latest Uttarakhand News

Latest Uttarakhand News

यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले 280 युवाओं के विरुद्ध की गई चालानी कार्यवाही

 

यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालो पर दून पुलिस की कार्यवाही जारी

सभी 280 युवाओं के परिजनों से वार्ता कर उन्हें युवाओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए किया प्रेरित

एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में चलाया जा रहा है विशेष जागरूकता अभियान

Dehradun । जनपद पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों विशेषकर युवा वर्ग के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में विगत दो दिनों के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए बिना हेलमेट के 138 ,रेश ड्राइविंग,ओवरस्पीडिंग में 13 तथा यातायात नियमो का उल्लंघन में 129, कुल 280 युवाओं के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई। इस दौरान सभी युवाओं के परिजनों से पुलिस द्वारा फोन पर वार्ता कर उनकी काउंसलिंग करते हुए उन्हें अपने नौनिहालों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *