बीजेपी की उल्टी गिनती शुरू: प्रीतम सिंह

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने सरकार पर साधा निशाना

भाजपा और प्रदेश सरकार नगर निकाय चुनावों को लेकर भयभीत है

कांग्रेस एक बड़ा परिवार है और जो भी लोग नाराज़ है उनको मनाने का पूरा प्रयास किया जाएगा

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वर्तमान में चकराता से विधायक प्रीतम सिंह ने निकाय चुनावों से पहले सरकार पर हमला बोला है मीडिया से बात करते हुए प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा और प्रदेश सरकार नगर निकाय चुनावों को लेकर भयभीत है, सत्ता के दबाब में कांग्रेस के कई पार्षद प्रत्याशियों के नामांकन को रद्द कराने का खेल खेला जा रहा है,ऐसा कृत्य स्वस्थ लोकतंत्र के लिये कदापि उचित नहीं है वहीं उन्होंने कहा कि प्रशासन पर सत्ता का दबाब बना कर कई जगहों पर कांग्रेस प्रत्याशियों के नामांकन को रद्द कराने का कृत्य कर भाजपा लोकतंत्र की हत्या करने पर आमादा है । उन्होंने यह भी कहा की  निकाय चुनाव में जनता भाजपा सरकार को सबक सिखाएगी। प्रीतम सिंह बोले कि भाजपा और प्रदेश सरकार नगर निकाय चुनावों को लेकर भयभीत है और भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। वही जब कांग्रेस की गुटबाजी पर उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक बड़ा परिवार है और जो भी लोग नाराज़ है उनको मनाने का पूरा प्रयास किया जाएगा और वो कांग्रेस के साथ ही रहेंगे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *