बालावाला में निर्दलीय प्रत्याशी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने दिया भाजपा को समर्थन

0
36

नरेंद्र सिंह बिष्ट के इस अहम निर्णय पर मैं उनको धन्यवाद देता हूं: त्रिवेंद्र सिंह रावत

आने वाले समय में संगठन के द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार पार्टी की सेवा करूंगा: नरेंद्र सिंह बिष्ट

देहरादून। दिनांक 9 जनवरी 2025 को महानगर देहरादून नगर निगम चुनाव के अंतर्गत वार्ड 98 बालावाला में भाजपा प्रत्याशी प्रशांत खरोला को निर्दलीय प्रत्याशी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने अपना समर्थन दिया।

कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री वर्तमान हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि निर्दलीय प्रत्याशी नरेंद्र सिंह बिष्ट भी अपने ही विचारधारा के व्यक्ति हैं चुनाव में अपनी हर कोई भूमिका निभाना चाहता है लेकिन भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र की सबसे बड़ी पार्टी है और इस पार्टी के सभी कार्यकर्ता परिवार में सदस्य के रूप में रहते हैं आज नरेंद्र सिंह बिष्ट के इस अहम निर्णय पर मैं उनको धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने राष्ट्रहित में भारतीय जनता पार्टी को अपना समर्थन देकर अपने क्षेत्रीय विकास की यात्रा को आगे बढ़ाने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे।

कार्यक्रम में निर्दलीय प्रत्याशी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि मैं आज मंच के माध्यम से यह कहना चाहता हूं कि मैं भारतीय जनता पार्टी का कर्मठ सिपाही हूं और और आने वाले समय में संगठन के द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार पार्टी की सेवा करूंगा।

भाजपा प्रत्याशी प्रशांत खरोला ने मुख्य अतिथि एवं नरेंद्र सिंह बिष्ट का कोटि-कोटि धन्यवाद करते हुए स्वागत अभिनंदन किया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here