Latest Uttarakhand News

Latest Uttarakhand News

नए साल में नशा तस्करों पर एसएसपी दून की सर्जिकल स्ट्राइक

 

नये साल की शुरुआती 10 दिनों में नशा तस्करों के विरुद्ध दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

विगत 10 दिनों में मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 42 नशा तस्करों को पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे

अभियुक्तो की कब्जे से लगभग डेढ़ करोड़ ₹ कीमत के मादक पदार्थ ( 456.86 ग्राम स्मैक, 5.455 किलो चरस, 4.698 किलो गांजा) हुए बरामद

पुलिस का अभियान लगातार जारी

देहरादून।  एसएसपी देहरादून के निर्देशन में दून पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में नए साल की शुरुआती 10 दिनों के दौरान जनपद के नगर व देहात क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा 42 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से 456.86 ग्राम स्मैक, 05 किलो 455 ग्राम चरस तथा 04 किलो 698 ग्राम गांजा बरामद हुआ। बरामद मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत 01 करोड़ 49 लाख 14 हज़ार दो सौ पचास रुपये है।

नशा तस्करों के विरुद्ध दून पुलिस का अभियान लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *