वार्ड- 33 से पार्षद पद पर कांग्रेस प्रत्याशी सुमित्रा ध्यानी के पक्ष में प्रीतम सिंह ने वोट की अपील

कांग्रेस प्रत्याशी सुमित्रा ध्यानी के समर्थन में आयोजित मोटर रैली को प्रीतम सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया 

कांग्रेसी प्रत्याशियों के लिए प्रीतम सिंह ने की अपील

Dehradun।आज देहरादून नगर निगम के वार्ड- 33 (यमुना कालोनी) से पार्षद पद पर कांग्रेस प्रत्याशी सुमित्रा ध्यानी के समर्थन में आयोजित मोटर रैली को प्रीतम सिंह ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार प्रसार कार्यक्रम की शुरुआत की। वहीं उन्होंने चुनाव प्रचार कार्यक्रम में भागीदारी करते हुए कांग्रेस के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदान की अपील की
प्रीतम सिंह ने कहा कि जिस तरह से सुमित्रा ध्यानी ने पिछले 5 वर्षों में अपने वार्ड के लिए जो काम किए हैं अब उन्हीं कामों की सौगात मिलेगी और आगे भी 5 वर्षों में इसी तरह से अपने वार्ड में काम करती रहेगी।

वही प्रीतम सिंह ने कहा कि वार्ड के लिए कांग्रेस की प्रत्याशी सुमित्रा ध्यानी को सफल बनाएं और मेयर पद के लिए कांग्रेस के प्रत्याशी वीरेंद्र पोखरियाल को अपना मत देकर सफल बनाए

प्रीतम सिंह ने कहा की विपरीत मौसम के बावजूद लोगों में कांग्रेस पार्टी के प्रति उत्साह व विश्वास से स्पष्ट हो रहा है कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों से जनता का मोहभंग हो चुका है। इस अवसर पर कांग्रेसी नेता लालचंद शर्मा तथा अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *