भाजपा शासनकाल में आज भी कई वार्ड विकास से कोसों दूर: पोखरियाल

0
38

आये दिन महिलाओं व युवतियों के साथ दुष्कर्म हो रहे है जिसके लिए भाजपा सरकार पूर्ण रूप से दोषी है

भाजपा की राज्य सरकार व नगर निगम के निवर्तमान बोर्ड पर जमकर हमला बोला

देहरादून। दून नगर निगम में कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी वीरेन्द्र पोखरियाल ने कहा है कि भाजपा शासनकाल में सभी वार्डों में समुचित विकास नहीं हो पाया है और आज भी कई वार्ड विकास से कोसों दूर है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि आज भाजपा शासनकाल में महिलायें सुरक्षित नहीं है और आये दिन महिलाओं व युवतियों के साथ दुष्कर्म हो रहे है जिसके लिए भाजपा सरकार पूर्ण रूप से दोषी है।
यहां विभिन्न वार्डों में पदयात्रा करने के बाद कांग्रेस मेयर प्रत्याशी वीरेन्द्र पोखरियाल के सघन जनसंपर्क के दौरान आयोजित जन सभाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा की राज्य सरकार व नगर निगम के निवर्तमान बोर्ड पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा की राज्य सरकार लगातार जनता को छलने का काम कर रही है जिसे किसी भी दशा में सहन नहीं किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि हाल ही में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कोटद्वार में जिस प्रकार से मातृशक्ति का अपमान किया है और मंत्री सुबोध उनियाल ने जल्द ही सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी तो उनके खिलाफ मोर्चा खोला जायेगा और मातृशक्ति का अपमान किसी भी दशा में सहन नहीं किया जायेगा।उन्होंने कहा कि राज्य की जनता अंकिता भंडारी हत्याकांड को नहीं भूली है।

उन्होंने कहा कि इस प्रकरण में भाजपा नेता की संलिप्तता तथा हरिद्वार जनपद के बहादराबाद में भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं ओबीसी आयोग के सदस्य द्वारा नाबालिग युवती के साथ किये गये दुष्कर्म एवं हत्या की घटना मानवता को शर्मशार करने वाली तथा देवभूमि के गौरव को कलंकित करने वाली घटनायें हैं। उन्होंने कहा कि महानगर सहित सभी वार्डों में नगर निगम की भूमि पर वृक्षारोपण किया जायेगा और दून को हरा भरा किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि पढ़ने वाले छात्र छात्राओं के लिए लाईब्रेरी स्थापित की जायेगी जिससे वह वहां पर अध्ययन कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सके। उन्होंने कहा कि सभी वार्डों का व्यापक स्तर पर विकास किया जायेगा।
इस दौरान उन्होंने धामावाला वार्ड से पदयात्रा निकालकर जनसंपर्क अभियान की शुरूआत की और लोगों के बीच पहुंच कर कांग्रेस की आगामी नीतियों को बताया कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर उन्होंने महानगर के अनेक वार्डों में जन संपर्क किया और स्थानीय लोगों के साथ संवाद, बैठकें एवं पदयात्रा कर जनता से कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की । इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस के पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसियों ने संबोधित किय। पूर्व कैबिनेट मिनिस्टर शूरवीर सजवान,हरक सिंह रावत, मंत्री प्रसाद नैथानी,हीरा सिंह बिष्ट,राजकुमार,राजेंद्र शाह,महेंद्र गुरुजी,सोनिया आनंद,विनीत प्रसाद भट्ट बंटू,महेश जोशी,महावीर सिंह रावत,सूरत सिंह नेगी,अभिनव थापर,सिद्धार्थ पोखरियाल, राजेंद्र पोखरियाल,सबल सिंह राणा,वीरलाल गैरोला,शिवराज सिंह रावत कुंवर सिंह पंवार राकेश पैन्यूली श्याम लाल चंद्रबनी जोशी सुंदर लाल प्यार सिंह पोखरियाल प्रताप सिंह पोखरियाल आदि उपस्थित रहे।

उन्होंने नेहरू कॉलोनी वार्ड में राज्य आंदोलन के शहीद रविन्द्र रावत पोलू के शहीद स्थलपर पहुंचकर उनको श्रद्धांजलि दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here