भाजपा महापौर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल की माता उषा थपलियाल ने भी की जनता से वोट की अपील, युवाओं ने निकाली बाइक रैली

सौरभ थपलियाल मेरा बेटा नहीं अपितु महानगर की सम्मानित जनता का बेटा है भाई है: उषा थपलियाल

युवा वर्ग महानगर देहरादून के युवाओं को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित कर रहा है।

देहरादून। नकरौंदा वार्ड 99 में भाजपा प्रत्याशी राहुल कुमार के नेतृत्व में सौरभ थपलियाल की माता उषा थपलियाल ने किया जनसंपर्क और घर-घर जाकर भाजपा के पक्ष में मतदान हो इसकी अपील की।
उषा थपलियाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शीश नेतृत्व ने मेरे सुपुत्र को भाजपा का प्रत्याशी बनाकर भेजा है सौरभ थपलियाल मेरा बेटा नहीं अपितु महानगर की सम्मानित जनता का बेटा है भाई है भारतीय जनता पार्टी ने समाज में कई कार्य किए हैं और मैं उम्मीद करती हूं और आप सबको विश्वास दिलाना चाहती हूं कि सौरभ भी जनता के बीच में रहकर एक सेवक के रूप में कार्य करेगा।

कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्पा बर्थवाल पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक राज राहुल कुमार अंकुर मनोज सचिन छेत्री नीति रावत गुरमीत सिंह शशि चौहान विशाल भवन विनोद खंडूरी प्रवीन नेगी संजय विक्रम नेगी भारत सिंह महेंद्र उमेश चंद्र शुक्ला जीपी चंदोला मुनेश कुंवर सिंह अनुज पवार राहुल पवार आदि सम्मानित जनता उपस्थित रही।

BJP युवा मोर्चा ने निकाली रैली

महानगर देहरादून में आज युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट के नेतृत्व में भाजपा के महापौर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल प्रचार हेतु बाइक रैली का आयोजन किया गया।

युवा मोर्चा अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी एवं प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महापौर प्रत्याशी के लिए एक युवा चेहरा दिया है युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज में प्रत्येक युवा वर्ग में जाकर बाइक रैली के माध्यम से प्रचार में लगा है और घर-घर जाकर भी अपने महानगर देहरादून के युवाओं को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित कर रहा है।

रैली में प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा विपुल मंडोली आशीष रावत अर्चित डाबर अंशु चावला पंकज शर्मा पारस गोयल प्रगति रावत तरुण जैन साक्षी शंकर कार्तिक जेटली आदर्श वर्मा शुभम भंडारी नवीन कुमार मन्नू कुमार कई सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *