वॉर्ड का विकास मेरी प्राथमिकता : मामचंद वर्मा
जहां व्यक्ति के कार्य को देखकर उसकी योग्यता के अनुसार प्रत्याशी चुना जाता है: विनोद चमोली
देहरादून। नगर निगम देहरादून के मोथरोवाला वार्ड से निवर्तमान पार्षद एवं भाजपा प्रत्याशी मामचंद वर्मा ने वार्ड 85 के दौड़वाला क्षेत्र में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया और स्थानीय लोगों से अपने पक्ष में मतदान को देने की अपील की। इस दौरान उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों की जानकारी दी और अपनी योजनाओं को साझा किया। मामचंद वर्मा ने कहा कि मेरे द्वारा वार्ड में अनगिनत विकास कार्य किए गए हैं और जो कार्य अभी अधूरे हैं, उन्हें पूरा करने की मेरी पूरी योजना है। यदि क्षेत्र की देवतुल्य जनता का आशीर्वाद प्राप्त हुआ तो मेरी प्राथमिकता वार्ड में अधूरे कार्यों को पूरा करना होगी। उन्होंने यह भी कहा कि उनका चुनावी प्रचार उनके द्वारा किए गए कार्यों पर आधारित है, और उनका मुख्य उद्देश्य वार्ड की समग्र प्रगति और विकास को सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी लोग उपस्थित रहे। मामचंद वर्मा ने क्षेत्रवासियों से समर्थन की अपील करते हुए कहा कि उनका प्रयास वार्ड के विकास में एक नई दिशा देने का होगा।
धर्मपुर विधानसभा के अंतर्गत विधायक विनोद चमोली के नेतृत्व में वार्ड 85 में बड़ी जनसभा आयोजित की गई। विधायक चमोली ने सभी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है जहां व्यक्ति के कार्य को देखकर उसकी योग्यता के अनुसार प्रत्याशी चुना जाता है हम सब जानते हैं आज भाजपा ने एक ईमानदार सौम्य स्वभाव के व्यक्ति को चुना है। इन्होंने पार्टी में काफी समय तक काम किया है भारतीय जनता पार्टी अपने प्रत्येक कार्यकर्ता पर नजर रखती है और समय पर उसकी सेवा करने का मौका देती है आज मामचंद को भी सेवा करने का मौका मिला है मैं उम्मीद करता हूं मेरी विधानसभा मामचंद को अधिक से अधिक बढत देते हुए देहरादून नगर निगम में भाजपा का बोर्ड बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी की सरकार के द्वारा धर्मपुर क्षेत्र का लगातार विकास हो रहा है मैं कह सकता हूं कि हमारे विधानसभा में हजारों करोड रुपए की लागत से लोगों को सुविधा देते हुए उनके जीवन को बेहतर करने के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार काम कर रही है अब ट्रिपल इंजन की सरकार बनने जा रही है निश्चित तौर पर मामचंद अपने नए विजन के साथ अपने वार्ड को बेहतर वार्ड आदर्श वार्ड बनाकर राष्ट्रीय स्तर पर महानगर देहरादून का नाम रोशन करेंगे।
कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी सौरभ थपलियाल ने सभी कार्यकर्ताओं अतिथियों एवं सम्मानित जनता को अभिनंदन करते हुए कहा कि मैं सौभाग्यशाली हूं कि शीर्ष नेतृत्व ने मुझे महानगर देहरादून की सेवा करने के लिए चुना है भारतीय जनता पार्टी अपने संकल्प पत्र के साथ महानगर देहरादून में मूलभूत सुविधाओं को देने के साथ-साथ बेहतर कार्य कर महानगर देहरादून को स्वच्छ व हरित दून बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगी।
भारतीय जनता पार्टी संकल्प करती है कि देहरादून में कई स्थानों पर ड्रेनेज सिस्टम को बेहतर कर जल भराव की समस्या को दूर करेंगे। सभी वार्डों को ग्रीन वार्ड समाज के वरिष्ठ जनों के लिए पैदल पार्क युवाओं के लिए ओपन जिम के साथ साइक्लिंग पार्क भी बनाना मेरा संकल्प है मेरा संकल्प है कि देहरादून शहर में चमचमाती रोड रात्रि के समय हर गली में रोशनी और सुरक्षा की दृष्टि से मुख्य चौक प्रमुख बिंदुओं पर सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से तीसरी नजर बनाना ताकि हमारी महानगर की सम्मानित जनता माताएं बहने बुजुर्ग सुरक्षा महसूस कर सकें।
मेरा यह भी संकल्प है कि अपने नए विजन के साथ हर समस्या के निवारण के लिए समय अंतराल में उसको पूरा कर विकास की गति को बढ़ाने के लिए नई योजनाओं के माध्यम से काम किए जाएं। मेरा निवेदन यह है कि हम ट्रिपल इंजन की सरकार के माध्यम से विकास की यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए भारतीय जनता पार्टी का साथ देकर वार्डों के सभी प्रत्याशियों को विजई बनाएं और महानगर देहरादून में मुझे सेवा करने का मौका दें। सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित है।
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल तथा सैकड़ो की सख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

