कांग्रेस मेयर प्रत्याशी वीरेंद्र पोखरियाल ने जारी किया संकल्प पत्र

हरित दून स्वच्छ दून के सपने को करेंगे साकार : पोखरियाल

राजधानी में जल भराव की समस्या का करेंगे निस्तारण : पोखरियाल

हरित दून स्वच्छ दून के सपने को करेंगे साकार : पोखरियाल

देहरादून। नगर निकाय चुनाव के प्रचार का आज आखिरी दिन है और सभी राजनीतिक दल जोर-जोर से चुनाव प्रचार मे लगे हुए हैं वही अब कांग्रेस ने प्रचार के आखिरी दिन अपना संकल्प पत्र जारी किया है जबकि भाजपा बहुत पहले अपना घोषणा पत्र जारी कर चुकी है अब देखना यह होगा की किसके घोषणा पत्र और संकल्प पत्र मे दम है यह तो जनता ही बताएगी।

कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी वीरेंद्र पोखरियाल ने अपनी प्राथमिकताएं गिनाई

मयूर प्रत्याशी वीरेंद्र पोखरियाल ने कहा कि देहरादून का स्वरूप वापस लाना हमारी प्राथमिकता है उन्होंने यह भी कहा की मास्टर आधारित देहरादून नगर निगम क्षेत्र का होगा संयोजित ,समग्र एवं सतत विकास मेरी प्राथमिकता में है  और मलिन बस्तियों का होगा नियमितीकरण , और उन्हें मिलेगा मालिकाना हक, पोखरियाल ने कहा कि राजधानी में जल भराव की बहुत बड़ी समस्या है इस समस्या का  निस्तारण वो करेंगे। साथ ही लोगों को  जाम से भी निजात दिलाआएंगे साथ ही उन्होंने कहा कि देहरादून को उसके पुराने स्वरूप में लाना मेरा प्रमुख उद्देश्य होगा।

इस दौरान inc के सीडब्लूसी मेंबर गुरदीप सिंह सप्पल , पूर्व कबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत , महानगर अध्यक्ष, पूर्व विधायक शूरवीर सिंह सजवान, पूर्व विधायक राजकुमार, कांग्रेसी नेता संजय शर्मा, राजेंद्र शाह, लालचंद शर्मा समेत अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहें।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *