Latest Uttarakhand News

Latest Uttarakhand News

प्रत्याशी का बैनर उतारते हुए युवक को लगा करंट, दर्दनाक मौत

देहरादून के भानियावाला में निकाय चुनाव के दौरान बड़ा हादसा हो गया. दुर्गा चौक के पास छत से प्रत्याशी का बैनर उतारते हुए एक युवक बिजली लाइन की चपेट में आ गया. जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्याशी का बैनर उतारते हुए हादसा

बता दें घटना आज सुबह करीब 10 बजे के आसपास की बताई जा रही है. बताया जा रहा है मनोज पंवार (26) निवासी अठुरवाला छत से प्रत्याशी का बैनर उतार रहा था. इस दौरान छत का एक कोना 33 केवी की लाइन को छू रहा था. इस दौरान तेज धमाका हुआ और युवक घायल होकर गिर पड़ा. घटना के बाद मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई.

33 केवी लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत

आसपास के लोगों ने एम्बुलेंस को फ़ोन किया. लेकिन तब तक मनोज की मौत हो चुकी थी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले को लेकर चौकी इंचार्ज सुमित चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि 33 केवी लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *