Latest Uttarakhand News

Latest Uttarakhand News

यूजेवीएन लिमिटेड द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों तथा खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत।

 

देहरादून। यूजेवीएन लिमिटेड के मुख्यालय उज्ज्वल परिसर में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर निगम के उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों और खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक डॉ. संदीप सिंघल द्वारा उज्ज्वल परिसर में झंडारोहण किया गया। झंडारोहण के पश्चात निगम के कार्मिकों द्वारा विभिन्न राष्ट्रभक्ति पूर्ण गीतों एवं कविताओं का पाठ किया गया। प्रस्तुति देने वाले कार्मिकों में विवेक आत्रेय, बलबीर लाल, कांता देवी, आदित्य राठी, रत्नेश बिष्ट आदि शामिल रहे। अपने संबोधन में निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. संदीप सिंघल ने स्वतंत्रता आंदोलन के नायकों और सीमाओं पर देश के लिए के जान न्योछावर करने वाले वीर सपूतों के बलिदान को याद करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट की। उन्होंने विश्व के सबसे बड़े लिखित संविधान के लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं संविधान सभा के अन्य सदस्यों के योगदान को भी याद किया।
अपने संबोधन में डाॅ. संदीप सिंघल ने यूजेवीएन लिमिटेड की विभिन्न गतिविधियों एवं उपलब्धियों के बारे में भी जानकारी देते हुए बताया कि निगम आर्थिक रूप से बेहतरीन स्थिति में है।
डॉ. संदीप सिंघल ने निगम के समस्त अधिकारियों और कार्मिकों की बेहतरीन कार्यसंस्कृति तथा लगन की प्रशंसा करते हुए उनसे यह अपेक्षा की कि भविष्य में भी वे इसी प्रकार कार्य करते हुए राज्य को ऊर्जा प्रदेश बनाने में सहयोग देंगे।
इस अवसर पर निगम के उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्युत गृहों, परियोजनाओं, कार्मिकों और खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार भी प्रदान किए गए।
उत्कृष्ट विद्युत गृहों का पुरस्कार
प्रथम स्थान – खोदरी विद्युत गृह
द्वितीय स्थान – छिबरो विद्युत गृह
सर्वश्रेष्ठ विद्युत गृह आर.एम.यू. पश्चात् – तिलोथ विद्युत गृह
उत्कृष्ट परियोजना का पुरस्कार
सर्वश्रेष्ठ लघु जल विद्युत परियोजना – काली गंगा द्वितीय
सर्वश्रेष्ठ निर्माणाधीन लघु जल विद्युत परियोजना – मध्यमहेश्वर

कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर पुरस्कार सूची
1. सर्वश्रेष्ठ अभियंता पुरुष वर्ग
विजेता अजय कुमार सिंह उपमहाप्रबंधक तथा
उपविजेता अरुण कुमार सिंह अधिशासी अभियंता
2. सर्वश्रेष्ठ अभियंता महिला वर्ग
विजेता स्वर्णा गोस्वामी
सहायक अभियंता।
3. सर्वश्रेष्ठ अवर अभियंता पुरुष वर्ग विजेता विपिन राणा तथा द्वितीय पुरस्कार नीरज भद्री।
4. सर्वश्रेष्ठ मिनिस्ट्रियल कार्मिक पुरुष वर्ग विजेता आशीष उनियाल लेखाकार तथा उपविजेता गणेश बेलवाल वैयक्तिक सहायक।
7. सर्वश्रेष्ठ मिनिस्ट्रियल कार्मिक महिला वर्ग कमलेश नौटियाल वैयक्तिक सहायक।
8. सर्वश्रेष्ठ कार्मिक तकनीकी स्टाफ/चालक पुरुष वर्ग विजेता विकास राव टी.जी.-2 तथा उपविजेता कामेश कुमार टी.जी.-1
9. सर्वश्रेष्ठ कार्मिक तकनीकी स्टाफ महिला वर्ग कांता देवी, टी.जी. 1
10. सर्वश्रेष्ठ चतुर्थ श्रेणी कार्मिक पुरुष वर्ग रामेश्वर प्रसाद दफादार
11. सर्वश्रेष्ठ चतुर्थ श्रेणी कार्मिक महिला वर्ग साक्षी छिन्द्रा को दिया गया।
12. सर्वश्रेष्ठ उपनल कार्मिक पुरस्कार प्रीति मियां।
13. सर्वश्रेष्ठ सुरक्षा गार्ड का पुरस्कार हरिनाम सिंह गुसाईं, सुरक्षा पर्यवेक्षक को दिया गया।

गणतंत्र दिवस समारोह के इस अवसर पर निगम के निदेशक सुरेश चंद बलूनी, अधिशासी निदेशक सुधाकर बडोनी, पंकज कुलश्रेष्ठ, दिग्विजय सिंह, महाप्रबंधक विवेक आत्रेय, अजय पटेल, जी.एस. बुदियाल , विमल कुमार, सी.पी.दिनकर, संजय पटेल, के.के. जायसवाल आदि के साथ ही बड़ी संख्या में निगम के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अधिशासी अभियंता राकेश चौहान द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *