MDDA उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने आढत बाजार को लेकर की समीक्षा बैठक

लाभार्थियों को आवंटन की कार्यवाही माह अगस्त तक किये जाने के निर्देश भी दिये

देहरादून।आज दिनांक 04.06.2025 को उपाध्यक्ष मसूरी देहरादून विकास प्राधिरकण द्वारा निर्माणाधीन आढत बाजार की समीक्षा बैठक ली, जिस पर विभागीय अधिकारियों द्वारा उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी को कार्य प्रगति की जानकारी दी गयी। वही MDDA उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी द्वारा कार्यों को ससमय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गये।

विभागीय अधिकारियों द्वारा MDDA के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी को बताया गया कि आढत बाजार कार्य में 60 प्रतिशत प्लाॅटिंग का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

MDDA  उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने निर्देश दिए कि 1 माह में अवशेष प्लाॅटिंग, एस0टी0पी0 ,पार्किंग का कार्य पूर्ण कर लिया जाय।साथ ही हुडको से लिये जाने वाले लोन स्वीकृत कराये जाने की कार्यवाही को यथा शीघ्र पूर्ण कर लिया जाये।
राये जाने की कार्यवाही को यथा शीघ्र पूर्ण कर लिया जाये।

सभी भू-खण्डों हेतु कन्ट्रोल डिजाइन तैयार किये जाने के निर्देश दिये गये जिससे आढत बाजार की दुकानों में एक रूपता का समावेश हो सके।

बाजार निर्माण का कार्य पूर्ण करते हुये आवंटन से पूर्व लाभार्थियों के साथ एक संयुक्त रूप से बैठक की जाये। साथ ही कार्य को पूर्ण करते हुये लाभार्थियों को आवंटन की कार्यवाही माह अगस्त तक किये जाने के निर्देश भी दिये गये।

बैठक में प्राधिकरण सचिव मोहन सिंह बर्निया, संयुक्त सचिव गौरव चटवाल, मुख्य अभियन्ता एस0सी0एस0 राणा, लेखपाल नजीर अहमद, वास्तुविद प्रशान्त नौटियाल, निर्माणदायी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *