नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार

 

देहरादून। दिनांक: 08-06-2025 को पीड़ित निवासी सेलाकुई ने थाना सेलाकुई पर लिखित तहरीर दी कि सेलाकुई मे पीड़ित ने अपनी गाय की देखभाल के लिए जितेन्द्र नाम के व्यक्ति को नौकरी पर रखा था जो उत्तर प्रदेश के पीलीभीत का निवासी है। जो पीड़ित के घर पर रहकर उनकी गाय की देखभाल करता था, उक्त व्यक्ति द्वारा पीड़ित के नाबालिग पुत्र को गौशाला मे ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया तथा डरा धमकाकर जान से मारने की दी गई । तहरीर के आधार पर थाना सेलाकुई पर पोक्सो एक्ट मुकदमा दर्ज किया

घटना की सवेंदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। पुलिस टीम द्वारा स्थानीय मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप मुखबिर की सूचना पर दिनांक: 09-06-25 को अभियुक्त जितेन्द्र कुमार को सेलाकुई क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:* जितेंद्र कुमार पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम अमखेड़ा जलालपुर पोस्ट भदेंग कंज बिरलपुर पीलीभीत उत्तर प्रदेश उम्र 24.वर्ष।

*पुलिस टीम:*
1. म0उ0नि0 मीना रावत
2. का0 उपेंद्र भंडारी
3. का0 फरमान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *