Latest Uttarakhand News

Latest Uttarakhand News

महिला शातिर नशा तस्कर से लगभग 14 लाख रू0 मूल्य से अधिक की अवैध स्मैक के साथ दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

नशा तस्करो पर लगाम लगाती दून पुलिस।

अवैध मादक पदार्थो के साथ गैंगस्टर/हिस्ट्रीशीटर अभियुक्ता आयी दून पुलिस की गिरफ्त में।

अभियुक्ता के कब्जे से लगभग 14 लाख रू0 मूल्य से अधिक की 48 ग्राम अवैध स्मैक तथा स्मैक बिक्री से अर्जित रू0 55,600 हुये बरामद।

अभियुक्ता है शातिर नशा तस्कर, जिसके विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट सहित अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने सम्बन्धी कई मुकदमे है दर्ज।

महिला अभियुक्ता वर्ष 2023 से है कोतवाली डोईवाला की हिस्ट्रीशीटर।

देहरादून।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश दिये गये है।

इसी क्रम में दिनांक: 11.06.2025 को डोईवाला पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत चलाये जा रहे चैकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर दूधली रोड, नैन्सी स्कूल के पास से महिला अभियुक्ता सोनी पत्नी स्व.श्री प्रदीप कुमार को 48 ग्राम अवैध स्मैक तथा अवैध स्मैक की बिक्री से अर्जित किये गये 55600/- रूपये के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता के विरूद्ध कोतवाली डोईवाला पर NDPS ACT के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्ता शातिर नशा तस्कर है जिसके विरूद्ध कोतवाली डोईवाला पर पूर्व मे भी गैंगस्टर एक्ट सहित मादक पदार्थ की तस्करी करने सम्बन्धी कई अभियोग पंजीकृत है तथा अभियुक्ता सोनी कोतवाली डोईवाला की हिस्ट्रीशीटर है।

बरामदगी का विवरण
01- अवैध स्मैक – 48 ग्राम कीमल लगभग 14 लाख से अधिक
02- नगदी 55600/- रूपये (अभियुक्ता द्वारा अवैध स्मैक की बिक्री से अर्जित)

पुलिस टीमः-
01- व0उ0नि0 शिशुपाल राणा
02- उ0नि0 राजनारायण व्यास
03- हे0का0 देवेन्द्र नेगी
04- का0 रविन्द्र टम्टा
05- का0 वीर सिंह
06- का0 सोविन्दर कुमार,
07- म0हे0का0 सम्पति राणा
08- म0का0 रचना रावत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *