Latest Uttarakhand News

Latest Uttarakhand News

एग्री मित्र मेला स्थगित, बॉबी पंवार ने लगाया था भ्रष्टाचार का आरोप, केंद्रीय मंत्री करने वाले थे शिरकत

 मेले के आयोजन में भ्रष्टाचार का आरोप

टेंडर खुलने से पहले ही पहुंच गया था सामान

हंगामे के बाद स्थगित हुआ मेला

देहरादून। उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है. देहरादून    में  14 और 15 जून को आयोजित होने वाला एग्री मित्र मेला स्थगित हो गया है. बता दें बॉबी पंवार ने मेले के आयोजन में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था. जिसके बाद मेले को अचानक स्थगित कर दिया. जानकारी के लिए बता दें मेले में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शिरकत करने वाले थे.

देहरादून में होने वाला एग्री मित्र मेला स्थगित हो गया है. मेले को लेकर टेंडर खुलने से पहले ही सामान देहरादून पहुंच गया था. जिसके बाद बॉबी पंवार ने मेले के आयोजन में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था. हंगामे के बाद मेले को स्थगित कर दिया है. बता दें केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान मेले का उद्घाटन करने वाले थे.

आपको बता दें कि बुधवार को कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को 14 और 15 जून को देहरादून में आयोजित होने वाले एग्री मित्रा उत्तराखण्ड 2025 कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *