एडवोकेट पी.के. अग्रवाल ने दिया उत्तराखंड में एकता का संदेश

0
26

देहरादून में रहने वाले बीजेपी नेता और एडवोकेट पी.के.अग्रवाल ने अपने स्तर से अलग तरह का प्रयास शुरु किया

हमारा विजन है कि हम लोगों के मन में प्रेम और भाईचारे की भावना को मजबूत करें: पी.के.अग्रवाल

Dehradun। देहरादून में रहने वाले बीजेपी नेता और एडवोकेट पी.के.अग्रवाल ने अपने स्तर से अलग तरह का प्रयास शुरु किया है…और ये प्रयास है पहाड़-मैदान के लोगों में एकता लाने का..पी.के.अग्रवाल ने पर्वतीय मैदान एकता समिति के नाम से संगठन बनाया है और वो इसके अध्यक्ष हैं…उनका मानना है कि उत्तराखंड के लोग चाहे वो पहाड़ से हों या मैदान से सबको एकजुटता दिखानी होगी

समर्थ उत्तराखंड के संपादक संदीप त्यागी से बातचीत करते हुए पी.के.अग्रवाल ने कहा कि उन्हें उत्तराखंड से विशेष लगाव है…और उन्हें एक उत्तराखंडी होने पर गर्व है…उत्तराखंड देवभूमि है और हम सब एक ही प्रदेश में रहते हैं…पहाड़-मैदान को लेकर लोगों के बीच बनी इस खाई को दूर करना होगा…एक कोशिश है कि लोगों के मन में पैदा हुई पहाड़-मैदान की इस लड़ाई को खत्म किया जाए और एकजुट होकर उत्तराखंड की उन्नति के लिए काम किया जाए…

उन्होंने कहा कि हमारा विजन है कि हम लोगों के मन में प्रेम और भाईचारे की भावना को मजबूत करें…एक दूसरे के तीज त्योहार में शामिल होकर उन्हें अपनेपन का एहसास कराएं…समाज में फैली नफरत को मिटाने का प्रयास किया जाए…उन्होंने कहा कि मुझे भरोसा है कि उत्तराखंड के लोग देवभूमि की देवतुल्य मशाल को आगे बढ़ाएंगे और हमारे साथ जुड़ेंगे….

पी.के.अग्रवाल के मुताबिक, अब एकता का मेरा ये विजन मिशन बन चुका है…हम लोगों के लिए अब सड़कों पर भी उतरेंगे और मुझे उम्मीद है कि देवभूमि की प्रबुद्ध जनता का मुझे साथ,विश्वास और आशीर्वाद मिलेगा…साथ ही पर्वतीय मैदानी एकता समिति लाखों लोगों से जुड़ेगी…उन्होंने कहा कि हमारा विजन और मिशन कोई राजनैतिक लक्ष्य नहीं है…ये एक जन भावना है…इसके लिए मेरी जनता से अपील है कि पर्वतीय मैदानी एकता समिति के साथ जुड़कर उत्तराखंड को मजबूत बनाएं….

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here