उत्तर भारत में सक्रिय अन्तर्राज्यीय बाबा अमरीक गिरोह के मुख्य सरगना बाबा अमरीक उर्फ मलकीत को दून पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से किया गिरफ्तार

0
68

 

एसएसपी दून की सटीक रणनीति से White Collar Criminals के विरूद्ध दून पुलिस को मिली बडी सफलता।

अभियुक्त द्वारा अपने गुर्गों के साथ मिलकर विभिन्न राज्यों में कई लोगों के साथ अरबों रू0 की करी थी धोखाधडी।

उत्तरप्रदेश, उत्तराखण्ड के अतिरिक्त कई राज्यों की पुलिस को लम्बे समय से थी बाबा अमरीक की तलाश।

गिरफ्तारी के बाद कई राज्यो की पुलिस पूछताछ हेतु पहुंची थाना राजपुर।

गैंग के 05 सदस्यो को दून पुलिस पूर्व में भेज चुकी है सलाखो के पीछे।

Dehradun।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को धोखाधड़ी के अपराधों में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके क्रम में थाना राजपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0- 76/24 धारा 420/406/467/ 468/471/120(इ) आईपीसी बनाम संजीव कुमार, संजय गुप्ता आदि जिसमें अभियुक्तों द्वारा पीड़ित गोविंद सिंह पुंडीर को भूमि विक्रय करने के एवज में धोखाधड़ी कर करोड़ों रुपए हड़प लिए गए थे तथा मुकदमा पंजीकृत होने के बाद से ही अभियुक्तगण लगातार फरार चल रहे थे। मुकदमा में पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए पूर्व में दिनांक: 14-07-24 को गिरोह के सदस्य मौ0 अदनान पुत्र स्व0 मौ0 गुफरान को सहारनपुर, दिनांक: 19-07-24 को अमजद अली पुत्र यूनुस अली, शरद गर्ग पुत्र संजीव गर्ग, साहिल पुत्र संजय कुमार को उत्तर प्रदेश व हरियाणा से तथा अभियुक्त रणवीर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

मुकदमे में वांछित 02 अन्य अभियुक्तों संजीव कुमार तथा संजय गुप्ता के विरुद्ध पूर्व में न्यायालय से गैर जमानती वारंट प्राप्त कर गिरफ्तारी के प्रयास किए गए परंतु अभियुक्तगण के लगातार फरार रहने पर पुलिस द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध 82 सीआरपीसी की कार्यवाही हेतु  न्यायालय से आदेश प्राप्त करते हुऐ दिनाँक 28/07/24 को उनके यमुनानगर हरियाणा स्थित घर पर नोटिस तामीली कि कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों के निर्धारित समयावधी में न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत न होने पर उनके विरुद्ध  न्यायालय से कुर्की वारंट प्राप्त किये गये हैं जिनकी जल्द ही तमिली की जाएगी।

उक्त अभियोग के पंजीकृत होने के बाद से ही गिरोह का सरगना बाबा अमरीक लगातार फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा न्यायालय से गैर जमानती वांरट प्राप्त किये गये थे तथा सर्विलांस के माध्यम से अभियुक्त के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित करते हुए उसकी गिरफ्तारी हेतु लगातार गैर प्रान्तों में दबिशें दी जा रही थी।

पुलिस द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयासों के दौरान दिनांक 20/09/2024 को राजपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर गिरोह के सरगना बाबा अमरीक को पौन्टा साहिब हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ का विवरण:-

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर लोगों को जमीन दिलाने के एवज में उनके साथ धोखाधडी की जाती है। अभियुक्तों द्वारा लोगों को सस्ते दामों में जमीन बेचने का लालच देकर अपने पास बुलाया जाता है तथा लोगों का विश्वास जीतने के लिये बाबा अमरीक द्वारा जमीन की मिट्टी को उठाकर उसे सूंघते हुए लोगों को उक्त जमीन उनके लिये उपयुक्त होने का विश्वास दिलाया जाता है तथा उनसे उक्त जमीन के एवज में मोटी धनराशि लेने के बाद तरह-तरह के बहाने बनाकर जमीन की रजिस्ट्री करने के लिये बार-बार समय लिया जाता है तथा मौका देखकर सभी अभियुक्त वहां से फरार हो जाते हैं और नये ग्राहक की तलाश करने लगते हैं। अभियुक्तों द्वारा अब तक विभिन्न राज्यों में कई लोगों से अरबो रू0 की धोखाधडी की गई है। जिसके सम्बन्ध में उनके विरूद्ध अलग-अलग राज्यों में धोखाधडी के डेढ दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-

बाबा अमरीक उर्फ मलकीत पुत्र धर्म सिंह नि0 नाडा साहिब थाना चण्डी मन्दिर पंचकुला हरियाणा उम्र 60 वर्ष

पुलिस टीम-
1- उ०नि० पी0डी0 भट्ट थानाध्यक्ष राजपुर
2- उ0नि0 प्रवेश रावत
3- का0 सतेन्द्र पंवार
4- का0 नीरज कुमार, थाना राजपुर देहरादून ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here